![]()
रायबरेली में लखनऊ की तरफ से आ रही कार बेकाबू होकर पुलिया की बाउंड्री से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह करीब 8.30 बजे का बताया जा रहा है। कार सवार 5 लोग लखनऊ की ओर से आ रहे थे। तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतकों समेत तीन अन्य घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। डॉक्टरों की देखरेख में घायलों का इलाज जारी है। इस बीच सड़क पर कई घंटे वाहनों की आवाजाही बाधित रही। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाकर यातायात सामान्य कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला बछरावां थाना क्षेत्र के खैरहनी चौराहे के पास लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग का बताया जा रहा है। 3 तस्वीरें देखिए – लखनऊ की तरफ से रायबरेली जा रहे थे कार सवार बताया जा रहा है कि एक कार (रजिस्ट्रेशन नंबर UP 32 ) लखनऊ की तरफ से रायबरेली की ओर आ रही थी। खैरहनी चौराहे के पास पहुंची, अचानक ड्राइवर का गाड़ी पर से नियंत्रण खो गया। रफ्तार तेज होने के कारण कार सीधे पुलिया से जा भिड़ी। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए और तुरंत मौके की तरफ दौड़े। गाड़ी के परखच्चे उड़ चुके थे और अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए थे। दो की मौके पर मौत, तीन अस्पताल में भर्ती कार में कुल पांच लोग सवार थे। स्थानीय लोगों और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में दो लोगों की चोटें इतनी गंभीर थीं कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, कार में सवार बाकी तीन लोग बहुत ही गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने बिना वक्त गंवाए तीनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल या लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस कर रही है मामले की जांच हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। बछरावां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दुर्घटनाग्रस्त कार को हाईवे से हटवाकर किनारे किया। जिससे यातायात बाधित न हो। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को सूचित करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की पूरी बारीकी से जांच कर रही है।
Source link
रायबरेली में पुलिया से टकराई तेज रफ्तार कार:लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सड़क हादसा, हादसे में दो की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल