![]()
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में मंगलवार को शीतल प्रभा स्मृति सम्मान समारोह और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में साहित्य, कला, विज्ञान और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। विकास दृष्टि संस्था की ओर से आयोजित इस समारोह में सम्मान वितरण के साथ ही प्रदेशभर से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। संस्था की अध्यक्ष डॉ. शोभा त्रिपाठी और सचिव डॉ. सरला शर्मा ने तबला वादक शीतला प्रसाद शुक्ला और प्रभावती शुक्ला की स्मृति में यह कार्यक्रम आयोजित कराया। विधान परिषद सदस्य पवन सिंह इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इन हस्तियों को सम्मानित किया गया समारोह में हिंदी के आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित को ‘शीतल प्रभा स्मृति भारत भास्कर सम्मान’ से नवाजा गया। अंतरराष्ट्रीय उर्दू शायर अहमद जमाल ‘कौसर’ को ‘शीतल प्रभा स्मृति नूर-ए-हिंद सम्मान’ प्रदान किया गया। पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी को कला एवं विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘विकास दृष्टि राष्ट्र गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी इसके अलावा , अशोक पांडे ‘अनहद’, डॉ. पुनीत माहेश्वरी, डॉ. ईशान दीप शुक्ला, श्वेता सिंह, परीक्षित राज अवस्थी, सूर्यमुखी स्वर्णकार, आशुतोष पांडे, मुस्तफा सिद्दीकी और समसुद्दीन को ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’ प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के बाद अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी। कवियों ने रचनाएं सुनाकर श्रोताओं कों भावविभोर किया डॉ. शोभा दीक्षित ‘भावना’, हरिमोहन माधव, मंजुल मंजर, सिराज मंजर काकोरवी, चेतराम अज्ञानी, सी.ए.ए. सिंह, रेनू द्विवेदी, मीनाक्षी दिनेश, असद जमाल, डॉ. शोभा त्रिपाठी और डॉ. सरला शर्मा ने अपनी कविता और शायरी से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार देर तक गूंजता रहा।
Source link
लखनऊ में शीतल प्रभा स्मृति सम्मान समारोह:साहित्य, कला और समाज सेवा में योगदान देने वाले सम्मानित