![]()
रायबरेली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली नगर पुलिस ने मामा चौराहे के पास से हरिलाल सोनकर को गिरफ्तार किया, जो लंबे समय से वांछित चल रहा था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार हरिलाल सोनकर पुत्र राजकुमार सोनकर, निवासी कमरी देहात, थाना जायस (जनपद अमेठी) के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। आरोपी के खिलाफ जायस और कोतवाली नगर थानों में एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। चोरी के दो इंजन और महिंद्रा सुप्रो बरामद दूसरी कार्रवाई में शिवगढ़ थाना पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए दो इंजन और वारदात में प्रयुक्त महिंद्रा सुप्रो गाड़ी बरामद की है। मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी पुलिस के मुताबिक, वादिया संगीता पत्नी दिनेश कुमार ने अपने और रामप्रकाश के खेत से इंजन पंप सेट चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर 13 जुलाई 2026 को मनऊखेड़ा नहर पुलिया के पास से संदीप यादव पुत्र जगदीश कुमार, निवासी कोदरी मजरे ऐमापुर, थाना शिवगढ़ को गिरफ्तार किया गया। वाहन भी किया गया सीज गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी के दोनों इंजन बरामद किए गए। साथ ही घटना में प्रयुक्त महिंद्रा सुप्रो (UP33AU6305) को भी जब्त कर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
रायबरेली में गैंगस्टर एक्ट का वांछित गिरफ्तार:चोरी के दो इंजन भी बरामद; दो थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई