![]()
हाथरस के कोतवाली सदर क्षेत्र में चक्की बाजार में बदमाशों ने आज देर शाम एक महिला को बेहोश कर लाखों रुपये के जेवर लूट लिए। यह घटना शहर के चक्की बाजार में हुई। महिला करीब डेढ़ घंटे तक बेहोशी की हालत में रही। पंजाब नेशनल बैंक कर्मचारी संजय जैन की पत्नी शाम करीब 5:30 बजे घर से सब्जी लेने निकली थीं। मकान से थोड़ी दूरी पर ही कुछ बदमाशों ने उन्हें बातों में उलझा लिया। बदमाशों ने महिला से कहा कि उन पर कोई विपत्ति आने वाली है और वे उनके सारे संकट दूर कर देंगे। बदमाशों की बातों में आकर महिला उन्हें अपने घर ले आई। इसके बाद बदमाशों ने महिला को बेहोश कर दिया और घर से लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। करीब डेढ़ घंटे बाद जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे और महिला को थोड़ा होश आया, तब उन्हें लूट का एहसास हुआ। रात करीब 8 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन और पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, जिनमें बदमाशों के चेहरे कैद हो गए हैं। बदमाश घर से सोने की तीन जंजीर, 10 अंगूठी, मंगलसूत्र, चार चूड़ी और झुमके सहित अन्य जेवरात ले गए।
Source link
महिला को बेहोश कर लाखों के जेवर लूटे:हाथरस में बदमाशों ने बातों में उलझाया, कहा- तुम पर आने वाले संकट को दूर कर देंगे