बच्ची से दरिंदगी कर हत्या के दोनों आरोपी जेल भेजे:सिर की हड्‌डी 17 जगह टूटी पाई, हाथ और पैर भी टूटे, चिप्स के बाहने ले गए थे दोनों युवक


गाजियाबाद में 7 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या के दोनों आरोपियों को रविवार शाम कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण, गैंगरेप, हत्या, पॉक्सो की धारा में केस दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में एक मुस्लिम भी है। जिसमें पुलिस ने दो आरोपी विनय और शाहबुद्दीन को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है। चिप्स और कोल्डड्रिंक के बाहने ले गए बच्ची को बच्ची का परिवार बिहार का रहने वाला है। वह नंदग्राम में रह रहा है। जहां निर्माणाधीन मॉल में बच्ची के पिता और मां मजदूरी करते हैं। गच्ची के साथ गैंगरेप करने वाले विनय और शहाबुद्दीन ने बताया कि हम मॉल के पास ही लेवर का काम करते हैं। लेकिन हमारा ठेकेदार दूसरा है। शुक्रवार शाम का समय था, हमने पहले सूखा नशा किया उसके बाद शराब पी। जहां अंधेरा होने पर दोनों बच्ची को मॉल के नीचे से ले गए। दोनों ने पूछताछ में बताया कि हमने बच्ची को चिप्स का पैकेट दिया था, उसके बाद कहा कि कोल्डड्रिंक देंगे। जहां निर्माणाधीन मॉल में तीसरी मंजिल पर ले जाकर दोनों ने बच्ची के साथ गैंगरेप किया। जिसके बाद बच्ची पर वहीं से उठाकर लोहे की रॉड मार दी। बच्ची का गला भी दबाने का प्रयास किया। बच्ची को नशे की हालत में तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। आरोपियों ने बताया कि उसके बाद और भी नशा हो गया। रात में वहीं पास में हम सो गए, जहां आसपास के मजदूरों के साथ पुलिस आई और हम दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने गार्ड से भी पूछताछ की निर्माणाधीन मॉल में रात मे समय में तैनात गार्ड से भी पुलिस ने पूछताछ की। गार्ड ने बताया कि किसी बच्चे के चीखने की आवाज हमें सुनाई दी, लेकिन मॉल बहुत बड़ा है। यह नहीं पता चला सका कि आवाज कहां से आ रही है। मॉल में नीचे की बारिश के पानी से गारा भी थी। जहां दलदल थी। जिसके नीचे और ऊपर की मंजिल पर अंधेरा भी रहता है। जब रात में पुलिस आई तब पता चला कि बच्ची का मर्डर कर दिया गया। पुलिस ने बच्ची के कपड़े, चप्पल भी बरामद किए हैं। शरीर पर कपड़े नहीं थे बच्ची की मां ने बताया, “मेरी बेटी 7 साल की थी। वह शुक्रवार शाम से लापता थी। रात में उसकी लाश मिली। जब शव मिला, तब उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। उसके साथ तीन लोगों ने गलत काम किया।” डीसीपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। कुछ देर बाद डीसीपी सिटी धवल जायसवाल अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड टीम को भी बुलाया गया। अधिकारियों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सिर की 17 जगह से हड्‌डी टूटी मिली एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची के सिर में हार्ड इंजरी से मौत हुई है। बच्ची के सिर की 17 जगह से हड्‌डी टूटी हुई मिली है। वहीं एक पैर और एक हाथ की हड्‌डी भी टूटी पाई गई। कंधे में भी फैक्चर आया। बच्ची का पूरा चेहरे पर चोट लगी है। बच्ची के शरीर पर इंटरनल चोट भी मिली हैं। दोनों ही आरोपियों ने बच्ची के साथ नशे की हालत में हैवानियत की। पुलिस ने रविवार को भी पहुंचकर क्राइम सीन देखा। आरोपियों ने यह भी बताया कि पहचान होने के डर से बच्ची की हत्या की, फिर ऊपर से फेंक दिया। यह है पूरा घटनाक्रम 10 जुलाई की रात करीब 1 बजे बच्ची की लाश एक निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में नग्न और खून से लथपथ हालत में मिली। बच्ची का सिर कुचला हुआ था, जबकि गले पर भी चोट के निशान थे। परिजनों के मुताबिक, बच्ची शाम करीब 7 बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चला तो देर रात पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें तीन युवक बच्ची को निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की ओर ले जाते दिखाई दिए। पुलिस ने बेसमेंट में तलाश की, जहां बच्ची का शव बरामद हुआ। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। घटना जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर नंदग्राम थाना क्षेत्र की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *