स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट:गाजियाबाद में पुलिस को देखकर माफी मांगने लगी महिलाएं, 23 महिलाएं रेस्यकू व 5 ग्राहक अरेस्ट


गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में अवैध स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा है। यहां से पुलिस ने 23 महिलाओं को रेस्क्यू किया है। इनकी उम्र 20 साल से 35 साल के बीच है। वहीं पांच युवकों को भी अरेस्ट किया है, यह सभी ग्राहक थे। पुलिस की जांच में आया है कि यह अवैध तरह से चल रहा था। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने पुलिस की 3 टीमों के साथ छापा मारा है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। SHO कौशांबी अजय शर्मा का कहना है कि अनैतिक देह व्यापार की धारा में पुलिस केस दर्ज की कार्रवाई कर रही है। स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट पुलिस ने पांच युवकों को अरेस्ट किया है। इनसे पूछताछ में पता चला कि वह मसाज के नाम पर यहां सेक्स रैकेट में आए थे। जिनमें 4 से 5 हजार रुपये दिए जाते थे। पुलिस को कुछ मोबाइल फोनों से फोटो भी मिले हैं। जिन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है यह दिल्ली, गाजियााबाद की हैं। इन्होंने पूछताछ में बताया कि हमें 12 से 15 हजार रुपये महीने के दिए जाते थे। शाम होने के बाद ही यहां ग्राहक आते थे। जहां मसाज के 2 हजार रुपये थे। स्पा सेंटर के बारे में जानिए स्पा सेंटर एक ऐसा स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र होता है। जहां पर अलग अलग प्रकार की मसाज, फेशियल, और हाइड्रोथेरेपी के माध्यम से शरीर और दिमाग को आराम दिया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों के तनाव को कम करना और उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा करना होता है। स्पा सेंटर में मसाज, डीप टिश्यू मसाज, अरोमाथेरेपी और आयुर्वेदिक मसाज जैसे विकल्प शामिल होते हैं। यह बोले एसीपी एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि वैशाली सेक्टर 4 के एक कमर्शियल कॉम्पलेक्स के थर्ड फ्लोर पर कुछ अवैध गतिविधिया की जा रही हैं। सूचना पर मैंने महिला पुलिस व थाना कौशांबी थाना प्रभारी अजय शर्मा के साथ छापेमारी की । 23 महिलाओं को रेस्कयू किया गया तथा मौके से 5 ग्राहक व 1 कर्मचारी को पकडा गया है। कुछ अवैधानिक चीजे भी बरामद की गई हैं। जिसमें पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *