UP Minister Jayveer Singh Attacks Akhilesh Yadav: Social Media Ka Hero

अभिषेक जैन | मैनपुरी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को मैनपुरी दौरे पर देश और प्रदेश की राजनीति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बयान दिए। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। मंत्री ने बिहार और मध्य प्रदेश के उपचुनाव, भाजपा की चुनावी तैयारियों, केंद्र सरकार के फैसलों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

मंत्री जयवीर सिंह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें वास्तविकता की जानकारी नहीं है, चाहे वह पीडीए की परिभाषा हो या किसी अन्य मुद्दे की व्याख्या। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव का काम केवल सोशल मीडिया पर ट्वीट करना रह गया है। जयवीर सिंह ने कहा कि अखिलेश जनता के सुख-दुख से कोई सरोकार नहीं रखते और क्षेत्र में मेहनत करने के बजाय सोशल मीडिया पर मनगढ़ंत बातें लिखकर चर्चा में बने रहना चाहते हैं।

अखिलेश यादव की याद दाश्त कमजोर हो गई

दलितों के मुद्दे पर भी मंत्री ने अखिलेश यादव को घेरा। उन्होंने कहा कि अखिलेश अब दलितों के शुभचिंतक बनने की बात कर रहे हैं, जबकि अपने कार्यकाल की घटनाओं को भूल गए हैं। जयवीर सिंह ने कन्नौज मेडिकल कॉलेज प्रकरण का उल्लेख करते हुए दावा किया कि वर्ष 2012 से 2017 के बीच प्रदेश में दलित उत्पीड़न की सर्वाधिक घटनाएं हुई थीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि या तो अखिलेश यादव की याददाश्त कमजोर हो गई है या वे जानबूझकर पुरानी बातें भूलने का प्रयास कर रहे हैं।

बिहार और मध्य प्रदेश में भाजपा उम्मीदवारों के विरोध के सवाल पर जयवीर सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को टिकट मांगने और अपनी बात रखने का अधिकार है। पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करती है और समय-समय पर उचित निर्णय लेती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और चुनाव परिणाम पार्टी के पक्ष में ही आएंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *