Noida Woman Scams Groom Rs 12.49 Lakh Via Shaadi.com

शादी डॉट कॉम पर एक युवक ने महिला से पहचान की। महिला ने उससे शादी करने का भरोसा जताया। इसके बाद महिला ने युवक से करीब 12.49 लाख रुपये की ठगी कर ली। युवक ने काफी समय तक पैसे मांगे। महिला ने युवक से संपर्क तोड़ दिया। युवक राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर

.

नोएडा एक्सटेंशन स्थित सुपरटेक इकोविलेज-3 की ऑक्सफोर्ड स्क्वायर सोसायटी निवासी एक व्यक्ति ने शादी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन शादी डॉट कॅाम पर किया है। 19 जून को महिला नेहा यादव ने उनसे संपर्क किया। जिसके बाद 4 जुलाई तक दोनों के बीच बातचीत हुई। दोस्ती होने के बाद उसने बीमारी का बहाना बनाना शुरू कर दी। साथ ही कुछ मजबूरियां बताकर पीड़ित को झांसे में लिया।

बीमारी बताकर मांगे उधार पैसे महिला ने इलाज के लिए उधार पैसे देने के लिए कहा। भरोसे में आकर पीड़ित ने कई बार में कुल 12.49 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम लेने के बाद महिला ने पैसे वापस नहीं की, उल्टा पीड़ित से और रुपये की मांग करने लगी। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर जांच की गई।

जांच में साइबर ठगी की पुष्टी प्राथमिक जांच में साइबर ठगी की पुष्टि होने पर साइबर थाना पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर नोट कर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में दिए गए मोबाइल नंबरों, बैंक लेनदेन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जानकारी की जा रही । साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि महिला अकेले वारदात को अंजाम दे रही थी या उसके साथ कोई संगठित साइबर गिरोह है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *