7 साल की बच्ची की हत्या, दुष्कर्म की आशंका:राजनगर एक्सटेंशन में निर्माणाधीन मॉल में मिला बच्ची का शव, 2 हिरासत में लिए


गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन स्थित अंडर कंस्ट्रक्शन मॉल में 7 साल की बच्ची का शव मिला है। रात में बच्ची का शव मिलने पर नंदग्राम पुलिस और डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। रात 2 बजे डीसीपी सिटी धवल जायवाल और सीनियर अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। फारेंसिक टीम भी पहुंची। बताया गया है कि बच्ची शाम से गायब थी। पुलिस आशंका जता रही है कि दुष्कर्म के बाद तो हत्या नहीं की गई। परिजनों से घटना की जानकारी ले रही पुलिस शुक्रवार रात 1 बजकर 10 मिनट पर डायल 112 को सूचना दी गई। जिसमें बताया गया कि थाना नंदग्राम क्षेत्र में राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक अंडर कंस्ट्रक्शन मॉल में बच्ची का शव पड़ा है। जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 7 वर्षीय बच्ची का शव बरामद होने पर सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने के अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है। FSL की टीम और डॉग स्कवाएड भी बुलाया गया। पुलिस ने मौके से सभी साक्ष्य संकलन की कार्रवाई पूरी की। इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। बच्ची के परिजनों ने बताया कि शाम के समय बच्ची लापता हुई थी। जिसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन बच्ची कहीं नहीं मिली। शव का कराया जा रहा पोस्टमार्टम पुलिस का कहना है कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संदेह के आधार पर 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गले के पास भी निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा कि बच्ची की मौत कैसे हुई है। हत्या का क्या कारण है। बच्ची के साथ गलत काम किया गया है या नहीं इसकी पुष्टि भी पोस्टमार्टम में हो सकेगी। एसीपी का बयान एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि बच्ची का शव मिला है, पुलिस पूरे मामल में जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *