![]()
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को उनके नाम पर मुहर लगाई। दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की सजा पर रोक लगाने से इनकार किए जाने के बाद लिस्ट जारी की है। आशुतोष तिवारी ने 2023 में सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र से BJP का टिकट मांगा था, लेकिन यह टिकट प्रदीप अग्रवाल को दिया गया। तिवारी भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा, वे M.P. हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन (कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ) के पद पर भी रहे हैं। हालांकि, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चुनाव की तैयारी की थी, लेकिन उनका नाम लिस्ट में नहीं आया। अब तक दतिया उपचुनाव के लिए 13 लोगों ने नामांकन फॉर्म खरीदा है। इनमें से 4 लोगों ने जमा कर दिया है। पूर्व मंत्री नरोत्तम खरीद चुके नामांकन फॉर्म भाजपा के सीनियर लीडर और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को नामांकन पत्र खरीद लिया था। उनकी शुक्रवार को फॉर्म दाखिल करने की चर्चा भी थी। इसी बीच केंद्रीय संगठन ने आशुतोष का नाम घोषित कर दिया। उधर, कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दिया। इससे पहले टिकट के मामले में भारती ने कहा था- अगर पार्टी चाहे तो उनके परिवार के बजाय किसी अन्य नेता को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। कांग्रेस जिस भी उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी, वे उसके समर्थन में पूरी ताकत से चुनाव प्रचार करेंगे। चुनाव की घोषणा के बाद नरोत्तम गलतियों के लिए मंच से माफी मांगे चुके थे उपचुनाव की घोषणा होने के बाद पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने चुनावी मैदान संभाल लिया था। आमसभा के जरिए वे लोगों से जुड़ रहे हैं। अब तक वे दो सभा कर चुके थे। इनमें गलतियों पर माफी भी मांगी थी। पहली सभा : चुनाव की घोषणा होते ही डॉ. मिश्रा ने ठंडी सड़क पर छोटे फुब्बारे के पास की थी। उन्होंने लोगों से कहा- मुझसे जो पूर्व में गलती हुई है, उसे क्षमा करें। मैं अपने आचार-विचार में परिवर्तन लाया हूं। अगर आप मेरे घर आते हैं तो विश्वास रखिया में खड़ा रहूंगा और आप को बैठाऊंगा। दूसरी सभा : रावतपुरा कॉलेज की सभा में बोले- कांग्रेस जो 70 करोड़ की खरीद-फरोख्त की बात कह रही है। भाजपा रद्दी माल नहीं लेती है। उन्होंने कहा था कि, मेरे पास केंद्रीय मंत्री का पीए आया था। आज तक बता नहीं सके कि वह कौन सा पीए था। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Source link
BJP ने आशुतोष को बनाया दतिया से उम्मीदवार:नरोत्तम मिश्रा खरीद चुके थे नामांकन फॉर्म; चुनावी सभाएं भी कर रहे थे, लेकिन नहीं मिला टिकट