Gurugram Nurse Death | Husband Smack Addict; Assault Allegations

गुरुग्राम10 मिनट पहलेलेखक: निरंजन कुमार

  • कॉपी लिंक
मृतक काजल गुरुग्राम के  सेक्टर नौ स्थित यशरूप अस्पताल में काम करती थी। - Dainik Bhaskar

मृतक काजल गुरुग्राम के सेक्टर नौ स्थित यशरूप अस्पताल में काम करती थी।

हरियाणा के गुरुग्राम में शादी के चार माह बाद ही प्राइवेट अस्पताल की स्टाफ नर्स काजल की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। परिजनों का दावा है कि उसके पति अरुण शर्मा को कुछ दिन पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। वह स्मैक का नशा करने का आदी था। नशा करने के लिए वह काजल से रुपयों की डिमांड करता था, नहीं देने पर कई बार मारपीट भी की।

होली पर भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो वह अपने मायके गढ़ी हरसरू आ गई थी। इसके बाद अरुण भी काजल के साथ उसके मायके में रहने लगा। यहां अरुण ने घर से रुपए भी चोरी किए थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि अरुण ने काजल को पर्सनल बात करने के लिए बुलाया और इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्हें बाथरूम से एक इंजेक्शन की सीरिंज मिली है। फिलहाल, आरोपी घटना के बाद से ही फरार है। पुलिस उसे हर संभावित जगहों पर तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। पुलिस अब ये भी जांच कर रही कि अरुण ने काजल को कौन सा इंजेक्शन लगाया था।

उधर, काजल के परिवार का कहना है कि दोनों ने प्रेम प्रसंग के बाद घरवालों को मनाकर अरेंज मैरिज की थी। मगर, चार माह में ही अरुण ने उनकी बेटी की जान ले ली।

सात जन्म साथ निभाने का वादा किया था

काजल के परिजनों का कहना है कि शादी से पहले अरुण ने बड़े-बड़े वादे किए थे। वह काजल से कहता था कि सात जन्म तक साथ निभाऊंगा, कभी अलग नहीं होने दूंगा। काजल ने भरोसे से उसे अपना जीवन सौंप दिया, लेकिन वह चार महीने भी साथ नहीं निभा सका। सात जन्मों का वादा काजल के लिए जहर बन गया।

अपने से ज्यादा विश्वास करती थी काजल

परिजनों के मुताबिक, साथ काम करते समय काजल को अरूण पर अपने से ज्यादा विश्वास था। इसीलिए वह अरूण के कहने पर तुरंत शादी के लिए मान गई। परिजनों ने एक बार तो उसे समझाया था, लेकिन वह अरूण से ही शादी करना चाहती थी। इसके बाद परिवारवाले उनकी शादी को तैयार हो गए।

परिजनों के बयान से समझे काजल की मौत की कहानी…

  • मूल रूप से यूपी के रहने वाले थे दोनों: पुलिस के मुताबिक, आरोपी अरुण मूल रूप से यूपी के गाजियाबाद के बेहटा हाजीपुर गांव का रहने वाला है। वर्तमान में उसका परिवार दिल्ली के शाहदरा में भी रहता है। वहीं, काजल मूल रूप से कानपुर के बेला गांव की रहने वाली थी और वर्तमान में उसका परिवार गुरुग्राम गढ़ी हरसरू में रहता है।
  • एक जगह जॉब करते समय लव हुआ: काजल और अरुण गुरुग्राम के सेक्टर नौ स्थित यशरूप अस्पताल में काम करते थे। काजल यहां स्टाफ नर्स तो अरूण एक्सरे टेक्नीशियन था। दोनों में पहले दोस्ती हुई, फिर प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी करने की ठानी।
  • लव को अरेंज मैरिज में बदला: दोनों ने अपने-अपने घरवालों को अपने प्यार के बारे में बताया और शादी के लिए मना लिया। नवंबर 2025 में दोनों की अरेंज मैरिज हो गई। काजल के परिवार का आरोप है कि उन्होंने बारात, अरेंजमेंट, बाइक आदि के पैसे दिए थे, लेकिन इससे अरुण संतुष्ट नहीं था।
  • नशे की लत की बात छिपाई: अरूण ने स्मैक का नशा करने के बारे में काजल को कभी नहीं बताया। शादी के बाद जब वह अपनी ससुराल गई तो उसे नशा करने का पता चला। काजल ने उसे कई बार रोका, लेकिन वह नहीं माना। इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़े होने लगे और वह ससुराल से रूठ कर आ गई।
  • ‘पर्सनल बात’ करने के बहाने बुलाया: 18 मार्च की सुबह अरुण ने काजल को बात करने के बहाने नीचे बुलाया। सिर्फ 10 मिनट बाद काजल की हालत बिगड़ गई और नाक से खून बहने लगा। परिजनों का कहना है नीचे बुलाते ही काजल को इंजेक्शन लगा दिया।
  • काजल की मौत के बाद फरार : परिवार के सदस्य काजल को अस्पताल लेकर आए। यहां तक अरूण साथ था, लेकिन जैसे ही उसे पता चला कि काजल की मौत हो गई तो वह मौके से भाग गया। इससे परिजनों को शक हुआ कि अरुण ने ही उसे मारा है। जब घर के बाथरूम से सीरिंज मिली तो उनका शक बढ़ गया।

डॉक्टरों ने विसरा जांच के लिए भेजा

बृहस्पतिवार को काजल के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का कहना है कि विसरा जांच के लिए लैब भेजा गया था। विसरा की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि काजल को कौनसा इंजेक्शन लगाया गया था। मौत की सही वजह भी तभी सामने आ पाएगी।

जांच अधिकारी बोले- पुलिस जांच कर रही

जांच अधिकारी एएसआई जगदीश चंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। अभी मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। मृतका के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं।

———————

ये खबर भी पढ़ें…

गुरुग्राम में विवाहिता की संदिग्ध मौत:पति पर जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या का आरोप, 4 महीने पहले की थी लव मैरिज

गुरुग्राम जिले के गढ़ी हरसरू में एक 23 साल की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार देर रात को उसकी तबियत खराब हो गई थी। जिसके बाद उसका पति उसे अस्पताल लेकर गया। जहां उसकी इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.