ललितपुर में 4 घंटे से बारिश से जलभराव:सड़कें कीचड़ से सनीं, लोगों को गर्मी से मिली राहत


ललितपुर में बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश रात 11 बजे तक जारी रही। चार घंटे की इस बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। हालांकि, इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। बुधवार सुबह से ही ललितपुर में बादल छाए हुए थे, जिससे दिनभर गर्मी और उमस महसूस की जा रही थी। शाम करीब सात बजे जिले के कई हिस्सों में रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो बीच-बीच में तेज भी हुई और फिर रिमझिम होती रही। रात 11 बजे तक बारिश लगातार जारी थी। बारिश के कारण मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर के पास परिसर में पानी भर गया। इसके अलावा, शहर के उन क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति देखी गई, जहां पेयजल पाइपलाइन डालने के लिए सड़कें खोदी गई थीं। इन सड़कों पर कीचड़ भी जमा हो गया। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, रात भर बारिश जारी रहने की संभावना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *