![]()
शाहजहांपुर में 166 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे एक निर्माणाधीन पुल का बीम गिर गया। इस हादसे में नीचे खड़ी हैडरा और अन्य मशीनें क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि कोई मजदूर इसकी चपेट में नहीं आया। यह घटना तीन दिन पहले हुई थी, लेकिन इसके वीडियो बुधवार रात 8 बजे सामना आया। बीम सीधे नीचे खड़ी हैडरा और एक अन्य मशीन पर गिरा, जिससे मशीनें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। मशीनों से सैकड़ों लीटर तेल भी जमीन पर बिखर गया। घटना के बाद से पुल का निर्माण कार्य बंद है। यह पुल शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र में कोलाघाट के क्षतिग्रस्त पुल के पास बन रहा है। कई साल पहले यहां का कोलाघाट का पुल पुराना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद नया पुल बनाने का काम शुरू हुआ। इस पुल की अनुमानित लागत 166 करोड़ रुपये है। इसका निर्माण कार्य वर्ष 2025 में शुरू हुआ था और इसे 2027 तक पूरा किया जाना था। हालांकि इस हादसे के बाद सेतु निगम के अधिकारी विजेंद्र मौर्य ज्यादा जानकारी देने से बचने लगे। हैरानी की बात यह है कि पुलिस प्रशासन से लेकर सेतु निगम के जिम्मेदार अधिकारियों तक को इस हादसे की जानकारी नहीं होने की बात कही जा रही है। अधिकारियों ने इस घटना को दबाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद लापरवाही उजागर हो गई। वहीं सेतु निगम के अधिकारी विजेंद्र मौर्य ने बताया कि ऐसा कोई हादसा नही हुआ है। उनके पास कोई जानकारी भी नही आई है। जब उनसे संबधित ठेकेदार और फर्म के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह जरूरी काम से कहीं बैठे हैं। थोड़ा रूककर फोन करके जानकारी ले लेना। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने बताया कि उनको इस संबंध में कोई जानकारी नही है। वह पता कराते हैं। वहीं सीओ जलालाबाद ज्योति यादव और प्रभारी निरीक्षक मिर्जापुर सोनी शुक्ला ने भी हादसे की जानकारी से इंकार किया है।
Source link
शाहजहांपुर में 166 करोड़ के निर्माणाधीन पुल का बीम गिरा:हैडरा और मशीनें टूटी, प्रशासन ने हादसे को दबाने की कोशिश, 3 दिन से काम बंद