Lionel Messi; Argentina Vs Egypt 3 2 Goals

  • Hindi News
  • Sports
  • Lionel Messi; Argentina Vs Egypt 3 2 Goals | FIFA World Cup 2026

अटलांटा1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराकर फुटबॉल वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। मंगलवार को अटलांटा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना 78वें मिनट तक 0-2 से पीछे थी।

यहां से रोमेरो (79वें मिनट), मेसी (83वें मिनट) और फर्नांडीज (इंजरी टाइम के तीसरे मिनट) ने 13 मिनट में 3 गोल कर टीम को जीत दिला दी। वर्ल्ड कप इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब अर्जेंटीना की टीम दो गोल से पिछड़ने के बाद जीती है।

मेसी ने इस टूर्नामेंट में 8वां गोल किया। वे सबसे ज्यादा गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। जीत के बाद मेसी मैदान पर ही फूट-फूटकर रोने लगे। अर्जेंटीना का सामना 12 जुलाई को स्विट्जरलैंड से होगा। इसी के साथ क्वार्टर फाइनल की 8 टीमें तय हो गई हैं।

क्वार्टर फाइनल लाइनअप में खास

  • स्विट्जरलैंड 72 साल बाद पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है। उसने इससे पहले 1954 में विश्व कप में अंतिम-8 में जगह बनाई थी।
  • मोरक्को लगातार दूसरे वर्ल्ड कप में नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बन गई है। 2022 में उसने सेमीफाइनल तक पहुंचकर इतिहास रचा था।
  • क्वार्टर फाइनल लाइनअप में मोरक्को, बेल्जियम, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने अब तक एक भी खिताब नहीं जीता है।

मैच में खास

  • मेसी ने वर्ल्ड कप में 9 मैचों में गोल करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर किया।
  • वर्ल्ड कप में मेसी के कुल गोल की संख्या 21 हो गई है। वे टूर्नामेंट के ऑलटाइम टॉप स्कोरर हैं।

अर्जेंटीना के सेलिब्रेशन के फोटो

जीत के बाद रोत हुए मेसी।

जीत के बाद रोत हुए मेसी।

जीत सेलिब्रेट करती अर्जेंटीना की टीम।

जीत सेलिब्रेट करती अर्जेंटीना की टीम।

साथी खिलाड़ियों ने मेसी को लिफ्ट किया।

साथी खिलाड़ियों ने मेसी को लिफ्ट किया।

मिस्र ने 2 गोल कर अर्जेंटीना को बैकफुट पर धकेला

मिस्र ने बेहद अटैकिंग शुरुआत की। मैच के 15वें मिनट में ही मिस्र के यासिर इब्राहिम ने अर्जेंटीना के डिफेंस को भेदते हुए पहला गोल दागा। इसके बाद अर्जेंटीना ने लगातार अटैक कर बराबरी करने की कोशिश की, लेकिन मिस्र के गोलकीपर मुस्तफा शौबीर ने सभी अटैक रोक दिए।

यासिर इब्राहिम ने पहला गोल दागा।

यासिर इब्राहिम ने पहला गोल दागा।

आखिरकार दूसरे हाफ के 67वें मिनट में मुस्तफा जीको ने बेहतरीन मैदानी गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया। 78 मिनट के खेल तक मिस्र पूरी तरह मैच पर हावी था। ऐसा लग रहा था कि वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना का सफर यहीं खत्म हो जाएगा, लेकिन यहीं से अर्जेंटीना ने वापसी की और मैच अपने पक्ष में कर लिया।

मुस्तफा जीको ने गोल कर को मिस्र 2-0 से बढ़त दिला दी।

मुस्तफा जीको ने गोल कर को मिस्र 2-0 से बढ़त दिला दी।

मेसी पहले हाफ में पेनाल्टी से चूके

मिस्र के पहले गोल के बाद 21वें मिनट में अर्जेंटीना को पेनाल्टी मिली। गोल करने का यह मौका कप्तान लियोनेल मेसी ने लिया। हालांकि, मिस्र के गोलकीपर मुस्तफा शौबीर ने शानदार डाइव लगाते हुए मेसी के शॉट को रोक दिया। इसके बाद मेसी मायूस नजर आए।

मुस्तफा शौबीर ने मेसी की पेनाल्टी रोक ली।

मुस्तफा शौबीर ने मेसी की पेनाल्टी रोक ली।

अर्जेंटीना की जबरदस्त पलटवार

अर्जेंटीना के फैंस के लिए खुश होने का पहला मौका 79वें मिनट में आया। जब क्रिस्टियन रोमेरो ने मेसी के क्रॉस पर हेडर के जरिए गोल कर अर्जेंटीना का खाता खोला। इसके ठीक 4 मिनट बाद 83वें मिनट में खुद लियोनेल मेसी ने गोल दागकर अर्जेंटीना को बराबरी दिला दी।

रोमेरो ने टीम के लिए पहला गोल दागा।

रोमेरो ने टीम के लिए पहला गोल दागा।

मेसी ने अर्जेंटीना के लिए दूसरा गोल किया।

मेसी ने अर्जेंटीना के लिए दूसरा गोल किया।

फर्नांडीज ने वर्ल्ड कप का 3000वां गोल किया

इंजरी टाइम में अर्जेंटीना के लिए तीसरा गोल आया। 92वें मिनट में एंजो फर्नांडीज ने मार्टिंनेज के क्रॉस पर हेडर से गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। यह गोल फुटबॉल वर्ल्ड कप के इतिहास का 3000वां गोल भी बना। इसके बाद मिस्र बचे समय में कोई गोल नहीं कर सका और अर्जेंटीना 3-2 से मैच जीता।

एंजो फर्नांडीज ने तीसरा गोल कर अर्जेंटीना की जीत पक्की कर दी।

एंजो फर्नांडीज ने तीसरा गोल कर अर्जेंटीना की जीत पक्की कर दी।

कप्तान मेसी की बात

——————————-

स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें…

स्विट्जरलैंड 72 साल बाद फुटबॉल वर्ल्डकप के क्वार्टर फाइनल में

स्विट्जरलैंड ने 72 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उसने मंगलवार रात को कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया। टीम पिछली बार 1954 में क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। स्विट्जरलैंड ने पहली बार किसी एक वर्ल्ड कप में लगातार दो नॉकआउट मैच जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.