![]()
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद 12 जुलाई को प्रस्तावित वृहद वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निदेशक (उद्यान) आनंद मोहन सिंह द्वारा जारी आदेश में अभियान को जनभागीदारी के साथ बड़े स्तर पर संचालित करने और पौधारोपण के बाद उनके संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया है। प्राधिकरण ने प्रत्येक लगाए गए पौधे की जियो-टैगिंग अनिवार्य कर दी है। पौधे का फोटो और लोकेशन शासन के निर्धारित मोबाइल ऐप पर अपलोड की जाएगी, जिससे वृक्षारोपण की प्रभावी मॉनिटरिंग और सत्यापन किया जा सके। अधिकारियों और कर्मचारियों को ऐप के उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कम से कम लगाना होगा एक पौधा
नोएडा के प्रत्येक सेक्टर और प्रत्येक ब्लॉक में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत कम से कम एक पौधा लगाया जाएगा। जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रीय मंत्रियों, रेलवे, रक्षा मंत्रालय तथा अन्य संस्थानों के सहयोग से उपलब्ध भूमि पर व्यापक वृक्षारोपण कराया जाएगा। प्रमुख चौराहों पर लगी मॉनिटरिंग स्क्रीन सहित विभिन्न माध्यमों से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। वृक्षारोपण कार्यक्रम को उत्सव का रूप देने के लिए भजन और राष्ट्रभक्ति गीतों का भी आयोजन होगा। सामाजिक, धार्मिक, औद्योगिक संस्थाओं तथा आरडब्ल्यूए की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। खेल मैदानों, स्टेडियम, विद्यालयों, महाविद्यालयों और औद्योगिक इकाइयों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा। पौधों के संरक्षण पर विशेष जोर 11 जुलाई तक उपलब्ध कराए पौधे लापरवाही पर सख्त चेतावनी
प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अभियान के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारी नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करें और जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
Source link
नोएडा में प्रत्येक पौधे की होगी जियो टैगिंग:मोबाइल ऐप से शासन को भेजी जाएगी लोकेशन, 12 जुलाई को होगा मेगा वृक्षरोपण