![]()
मऊ में मंगलवार शाम एक घटना में मऊ-शाहगंज रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। यह घटना शाम करीब 5:30 बजे हुई। जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। किशोर रेलवे पटरी पार कर रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई। जब तक वह कुछ समझ पाता, ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि किशोर पटरी पार करते समय संभवतः फोन पर बात कर रहा था, या उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी, जिसके कारण वह हादसे का शिकार हो गया। पुलिस अब इन सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
Source link
मऊ में नाबालिग की ट्रेन से कटकर मौत:रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, लड़के की नहीं हो पाई पहचान