Career Tips, Digital Journalism & NEP-2020 in Kanpur

कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के 41वें दीक्षांत समारोह के तहत सोमवार को दोपहर 1 बजे से विभिन्न विभागों में ‘एलुमनाई टॉक’ का आयोजन किया गया। पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को करियर, उच्च श

.

पत्रकारिता विभाग में डिजिटल मीडिया पर चर्चा पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में आयोजित एलुमनाई टॉक में दैनिक भास्कर, कानपुर के संपादक दिलीप कुमार सिंह मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, सोशल मीडिया, मोबाइल जर्नलिज्म (MoJo), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा जर्नलिज्म की बढ़ती भूमिका से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि आज केवल खबर लिखना पर्याप्त नहीं है। एक पत्रकार को वीडियो स्टोरी, लाइव रिपोर्टिंग, फैक्ट-चेकिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट तैयार करने में भी दक्ष होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि खबर देने की जल्दबाजी में सत्यता और विश्वसनीयता से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का सशक्त मंच है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरिओम कुमार और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रश्मि गौतम ने किया।

आर्ट्स एंड सोशल साइंसेज में पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज़ एंड सोशल साइंसेज़ में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। निदेशक डॉ. अमित कुमार ने कहा कि पूर्व छात्र किसी भी शिक्षण संस्थान की अमूल्य धरोहर होते हैं और उनके अनुभव वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

इस दौरान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों विमलेश शंकर अवस्थी, डॉ. पूर्णिमा शुक्ला, प्रगति, पूनम पाण्डेय और नीरज सोनकर ने अपनी करियर यात्रा साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, निरंतर सीखने और कौशल विकास पर ध्यान देने की सलाह दी।

टीचर एजुकेशन में NEP-2020 पर व्याख्यान स्कूल ऑफ टीचर एजुकेशन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. तनुजा भट्ट ने की। मुख्य वक्ता प्रो. ममता दीक्षित ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ कौशल विकास और व्यावहारिक दृष्टिकोण भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

बिजनेस मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को दिए करियर मंत्र स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में आयोजित एलुमनाई संवाद में पूर्व छात्रा रुचि खुल्लर और आईसीआईसीआई बैंक के ब्रांच हेड पवन गुप्ता ने विद्यार्थियों से संवाद किया। रुचि खुल्लर ने वित्तीय अनुशासन और करियर प्लानिंग पर जोर दिया, जबकि पवन गुप्ता ने छात्र जीवन से पेशेवर सफलता तक के अपने अनुभव साझा करते हुए उपलब्ध अवसरों का बेहतर उपयोग करने की सलाह दी।

कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने पूर्व छात्रों से सवाल भी पूछे और करियर से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि एलुमनाई टॉक का उद्देश्य विद्यार्थियों को सफल पूर्व छात्रों के अनुभवों से जोड़ना और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *