स्पोर्ट्स अपडेट्स:शनाका ने मेजर क्रिकेट लीग में पहली डबल हैट्रिक ली


श्रीलंकाई ऑलराउंडर दासुन शनाका ने मेजर लीग क्रिकेट में लगातार 4 गेंद पर 4 विकेट लिए। वे इस लीग में डबल हैट्रिक लेनेवाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने सिएटल ओर्कास के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। टेक्सस सुपर किंग्स के खिलाफ सिएटल ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 122 रन का टारगेट दिया। टेक्सस को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन बनाने थे। 20वें ओवर में शनाका ने तीसरी, चौथी, पाचंवी और छठवीं गेंद पर विकेट लेकर टीम को 9 रन से जीत दिला दी। स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… ब्राजील फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर, नेमार ने रिटायरमेंट लिया: नॉर्वे ने 2-1 से हराया, पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा, इंग्लैंड भी जीता 5 बार का चैंपियन ब्राजील फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर हो गया। नॉर्वे ने सोमवार को प्री क्वार्टर फाइनल में ब्राजील को 2-1 से हराया। नॉर्वे पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है। अब उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा। इंग्लिश टीम ने मेजबान मैक्सिको को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *