![]()
हाथरस के टुकसान गांव में पुलिस और ग्रामीणों की भिड़ंत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस दौरान हुई मारपीट में नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में 34 नामजद और 30-35 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। यह घटना कल रविवार को हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव टुकसान में हुई थी, जब ग्रामीण शराब के ठेके को बंद करने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। शुक्रवार और शनिवार को भी इसी मुद्दे पर प्रदर्शन हुए थे। रविवार को मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों, जिनमें कुछ सादी वर्दी में थे, पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। 9 पुलिस कर्मी हुए थे घायल हमले में दरोगा इंद्रदेव सिंह, दरोगा उमेश बाबू, सिपाही पवन तोमर, सिपाही परीक्षित, महिला सिपाही दीपिका और भावना त्यागी सहित कुल नौ पुलिसकर्मी घायल हुए। सभी घायल पुलिसकर्मियों का चिकित्सकीय उपचार कराया गया, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और रात भर दबिश दी गई। पुलिस ने इस मामले में 34 नामजद और 30-35 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने चार महिलाओं समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद सोमवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। गांव के बाहर स्थित शराब के ठेके पर भी शांति बनी रही। ग्रामीणों में पुलिस कार्रवाई को लेकर आशंका बनी हुई है।
Source link
हाथरस में पुलिस टीम पर हमले का मामला:पुलिस ने 9 नामजदों को किया गिरफ्तार, गांव में पसरा सन्नाटा; अन्य की तलाश में दबिश दी