![]()
मुजफ्फरनगर में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। तितावी थाना क्षेत्र के चिरमत टिल्ला के पास जसोई कट पर हुई इस मुठभेड़ में 10 हजार रुपये का इनामी अपराधी दिलशाद उर्फ डीलर गोली लगने से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह नियमित वाहन चेकिंग के दौरान तितावी पुलिस टीम ने जसोई कट पर एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया। वाहन सवार व्यक्ति ने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी दिलशाद को गोली लगी। दिलशाद पुत्र खलील, बघरा का निवासी है। हरदोई पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिलशाद के खिलाफ गोकशी समेत आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से विभिन्न जिलों में अवैध गतिविधियों में संलिप्त था। घायल अपराधी को प्राथमिक उपचार के बाद मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस उसके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की गहन जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि उसके साथ अन्य साथी अपराधी भी हो सकते हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
Source link
10 हजार का इनामी बदमाश दिलशाद घायल:मुजफ्फरनगर में पुलिस से मुठभेड़, पुलिस टीम पर फायरिंग की