Kanpur Trader Missing | Mobile Found With Auto Driver, Friend Questioned

कानपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र की चकरपुर मंडी से रहस्यमय ढंग से लापता हुए आलू व्यापारी देवेश शुक्ला का मोबाइल फोन एक ऑटो चालक के पास मिलने से मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने मोबाइल बरामद होने के बाद रविवार देर रात करीब दस बजे ऑटो चालक और व्यापारी के एक आढ़ती मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

तीन दिन पूर्व लापता हुआ था कारोबारी,आढ़ती मित्र व ऑटो चालक पर शक, पूछताछ तेज़

देवेश शुक्ला की चकरपुर मंडी में देवेश कुमार योगेश कुमार एंड संस के नाम से आलू की आढ़त का संचालन करते है। वह बुधवार सुबह कारोबार के सिलसिले में मंडी गए थे, लेकिन रात तक घर नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए सचेंडी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

लापता व्यापारी के भाई मनोज शुक्ला ने बताया कि देवेश अक्सर बारादेवी निवासी अपने आढ़ती मित्र के साथ मंडी आते-जाते थे। घटना वाले दिन भी वह उसी के साथ मंडी से निकले थे। इसी आधार पर पुलिस ने घटना की जाँच पड़ताल करते हुए देवेश का मोबाइल फोन एक ऑटो चालक के पास मिला।

पूछताछ में ऑटो चालक ने बताया कि उसे मोबाइल पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क किनारे पड़ा मिला था। इसके बाद पुलिस ने रविवार देर रात करीब दस बजे ऑटो चालक और आढ़ती मित्र को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ शुरू कर दी है।

क्या बोले डीसीपी वेस्ट

डीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने बताया कि लापता व्यापारी का मोबाइल बरामद हो गया है। मामले में ऑटो चालक और एक अन्य व्यापारी से पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *