भदोही में संदिग्ध परिस्थितियों में 5 मवेशियों की मौत:पीड़ित बोला- सुबह बाग में चरने गई थीं, 1 लाख का नुकसान हुआ


गोपीगंज के पूरे झम्मन गांव की पाल बस्ती में रविवार को रहस्यमय परिस्थितियों में पांच मवेशियों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बकरी, तीन बकरे और एक छुट्टा बछड़ा शामिल हैं। इस घटना से पशुपालकों में हड़कंप मच गया है। पशुपालक श्यामलाल पाल और सुरेश पाल ने बताया कि रविवार सुबह उनकी बकरियां घर के पास स्थित एक बाग में चरने गई थीं। उनका आरोप है कि बाग में कोई अज्ञात पदार्थ खाने के बाद एक-एक कर इन मवेशियों की मौत हो गई। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग घटना की सूचना डायल 112 (पीआरवी) को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पशुपालकों को कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। पशुपालकों ने कोतवाली गोपीगंज में प्रार्थना पत्र देकर मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराने और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस घटना से उन्हें लगभग एक लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *