बाबर 3 साल बाद पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान बने:शान मसूद को खराब प्रदर्शन के कारण हटाया, विंडीज से 2 मैच की सीरीज


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान करते हुए बड़ा फैसला लिया है। शान मसूद को टेस्ट कप्तानी से हटा दिया गया है। बाबर आजम को दूसरी बार टीम की कमान सौंपी गई है। पाकिस्तान इस महीने के अंत में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा। शान मसूद को खराब प्रदर्शन के बाद हटाया गया है। पाकिस्तान लगातार अपने पिछले सात टेस्ट मैच भी हार चुका है, जो टीम के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे लंबी हार की श्रृंखला है। करीब 3 साल पहले बाबर की जगह टेस्ट कप्तान बनाए गए शान मसूद ने 16 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिसमें से टीम को 12 हार का सामना करना पड़ा। टेस्ट इतिहास में कोई भी कप्तान अपने शुरुआती 16 टेस्ट में 12 मैच नहीं हारा था। (हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *