![]()
शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव नंगलाराई में एक 16 वर्षीय नाबालिग से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने गांव के एक युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, यह घटना 3 जुलाई 2026 को दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच हुई। उस समय पीड़िता की मां अपने छोटे बच्चे की दवा लेने कैराना गई हुई थी और 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि गांव निवासी आरोपी ने मोबाइल फोन पर कॉल कर बहाने से घर का दरवाजा खुलवाया और अंदर प्रवेश कर गया। इसके बाद उसने किशोरी को जबरन कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह चिल्लाई तो पड़ोस के रहने वाले पड़ोसी पहुंचे तो उन्हें देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता कि माँ ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है।
Source link
घर में घुसकर नाबालिग से रेप का आरोप:शामली में पीड़िता की मां ने गांव के युवक पर कराई FIR, बोली- मैं दवा लाने गई थी