Golden Temple Heritage Street Nihang Beats Hotel Staff

हेरिटेज स्ट्रीट पर युवक की पिटाई करते निहंग परमजीत सिंह अकाली।

गोल्डन टेंपल की हेरिटेज स्ट्रीट पर निहंग ने होटल के कर्मचारियों की पिटाई कर दी। निहंग ने डांटते हुए उन्हें थप्पड़ मारे। निहंग का कहना है कि ये गोल्डन टेंपल आने वाले श्रद्धालुओं को कमरे दिलाने की बात कहकर परेशान करते हैं। निहंग ने ये कार्रवाई एक परिवार

.

जिसमें फैमिली ने कहा कि हेरिटेज स्ट्रीट पर रूम वाले बहुत तंग करते हैं। फैमिली को भी नहीं छोड़ते, आगे आकर बोलते हैं। निहंग का तर्क है कि इस वजह से श्रद्धालुओं के मन में गलत छवि बन रही है। यही परमजीत सिंह अकाली नाम के निहंग पहले यहां श्रद्धालुओं से जबरन पैसे मांगने वाले किन्नरों की भी पिटाई कर भगा चुके हैं।

होटल कमरे के लिए बोलने वाले युवक से पूछताछ करते निहंग परमजीत अकाली।

होटल कमरे के लिए बोलने वाले युवक से पूछताछ करते निहंग परमजीत अकाली।

निहंग ने हेरिटेज स्ट्रीट में ही घेरा निहंग परमजीत सिंह अकाली ने हेरिटेज स्ट्रीट पर ही एक युवक को घेर लिया। वह लोगों को जबरन रूम लेने के लिए कह रहा था। निहंग ने पहले उसे डांटा और फिर जोरदार थप्पड़ मारा। इसके बाद उसे कहा कि वह होटल का कर्मचारी है तो वहीं रहे। इस दौरान युवक चुप रहा।

निहंग बोले- पहले भी समझा चुके निहंग परमजीत सिंह अकाली ने कहा कि ये युवक और इसके जैसे कुछ अन्य लोग दरबार साहिब आने वाले श्रद्धालुओं को परेशान कर रहे थे। ये श्रद्धालुओं को कमरे लेने का दबाव बनाते हैं। बहुत बार इनको समझा चुके हैं, मगर ये नहीं समझते। प्रशासन को भी बहुत बार कहा, मगर प्रशासन भी इस पर कोई लगाम नहीं लगा रहा। जिस कारण यह कार्रवाई करनी पड़ी।

युवक को हेरिटेज स्ट्रीट से होटल में भगाते निहंग परमजीत अकाली।

युवक को हेरिटेज स्ट्रीट से होटल में भगाते निहंग परमजीत अकाली।

वह वीडियो, जिसकी वजह से निहंग ने पिटाई की गोल्डन टेंपल में दर्शन करने आए एक परिवार ने वीडियो बनाई थी। जिसमें महिला ने कहा था- यहां गरीब आदमी भी घूमने क्या आए, रूम वाले बहुत तंग करते हैं। AC रूम..दूसरे रूम, रूम..रूम..रूम लगाकर रखते हैं। जिसके साथ ये हुआ हो, वह जरूर बताए। फिर युवक कहता है- फैमिली वाले रूम.. पंखे वाले रूम..रूम ही रूम। फैमिली को भी नहीं जीने देते। आगे-आगे आकर बोलते हैं।

वीडियो में रूम को लेकर परेशानी के बारे में बताती महिला।

वीडियो में रूम को लेकर परेशानी के बारे में बताती महिला।

किन्नरों की भी पिटाई कर चुके निहंग अकाली करीब 5 महीने पहले निहंग इसी हेरिटेज स्ट्रीट पर जबरन रुपए मांग रहे किन्नरों की पिटाई कर चुके हैं। इस पर निहंग सिंह परमजीत सिंह अकाली का कहना था कि हमें काफी लंबे समय से श्रद्धालुओं की ओर से फेसबुक और अन्य माध्यमों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। श्रद्धालुओं का आरोप था कि कुछ लोग दरबार साहिब और उसके आसपास खुद को महंत बताकर भीख मांग रहे हैं और श्रद्धालुओं को डराने-धमकाने के साथ उनसे पैसे वसूल रहे हैं।

इससे न सिर्फ श्रद्धालु परेशान हो रहे थे, बल्कि पवित्र स्थल का माहौल भी खराब हो रहा था। ये लोग श्रद्धालुओं की जेबों से पैसे निकालने तक की कोशिश करते थे। अगर कोई श्रद्धालु पैसे देने से इनकार करता तो उसे श्राप देने की धमकी दी जाती थी। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई।

***************** ये खबरें भी पढ़ें…

गोल्डन टेंपल में युवकों की पिटाई, VIDEO, 2 सेकेंड में 3 थप्पड़ जड़े

अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के मंजी साहिब दीवान हाल के बाहर जांच के दौरान 2 युवकों के पासे से इंजेक्शन, तंबाकू और बीड़ी मिली है। इसके बाद वहां पर मौजूद लोग भड़क गए और उन्होंने दोनों को पीट दिया है। इस दौरान एक युवक आरोपी दोनों को करीब 2 सेकंड में 3 थप्पड़ जड़ देता है। इसका वीडियो भी सामने आया है (पढ़ें पूरी खबर)

गोल्डन टेंपल में महिला की पिटाई का VIDEO वायरल

गोल्डन टेंपल में बिहार की महिला को थप्पड़ मारने के 2 साल पुराने वीडियो पर हंगामा मच गया है। सोशल मीडिया पर इसे वायरल किया गया तो आशुतोष झा नाम के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने महिला से इस व्यवहार की आलोचना की।

निहंग विक्की थॉमस ने इसका विरोध किया। दोनों के बीच विवाद हुआ तो मुंबई के एडवोकेट आशुतोष ने इन्फ्लुएंसर झा का समर्थन कर दिया। इसके बाद निहंग विक्की थॉमस भड़क गया। विक्की ने दोनों को देख लेने की धमकी दे दी। विक्की ने कहा कि मैं दिल्ली आ रहा हूं। तुम लोगों को ढूंढ निकालूंगा। (पढ़ें पूरी खबर)

गोल्डन टेंपल के रास्ते पर पिटाई, निहंगों ने थप्पड़ मारे

अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल की ओर जाने वाले रास्ते पर कुछ निहंगों ने एक व्यक्ति को घेरकर उसकी पिटाई कर दी। व्यक्ति को डांटते हुए पहले एक निहंग ने जोरदार थप्पड़ मारा। इसके बाद बाकी निहंगों ने एक-एक थप्पड़ जड़ा। इस दौरान व्यक्ति हाथ जोड़ते और पैर छूते नजर आया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें निहंग उस व्यक्ति को डांट रहे हैं और थप्पड़ मार रहे हैं। एक निहंग डंडे भी मारते दिख रहा है।(पढ़ें पूरी खबर)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.