ट भट्ठे पर छापा, 75 लीटर कच्ची शराब बरामद:दो आरोपी गिरफ्तार, भट्ठा मालिक समेत तीन फरार


देवरिया के खुखुंदू थाना क्षेत्र में सठियाव स्थित एक ईंट भट्ठे पर शनिवार रात आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान 75 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि ईंट भट्ठा मालिक, उसका पार्टनर और मुंशी फरार हो गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सलेमपुर अनंत कुमार मिश्र के नेतृत्व में आबकारी विभाग और खुखुंदू थाना पुलिस ने डी.डी.के. मार्का ईंट भट्ठे पर यह कार्रवाई की। टीम ने 75 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले दो बड़े स्टील के ड्रम, दो एल्यूमिनियम के भदेले, दो चूल्हे और लगभग 200 किलोग्राम लहन भी बरामद किया। बरामद लहन को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। टीम ने मोहम्मद इस्माइल और जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं, ईंट भट्ठा मालिक दीनदयाल कुशवाहा, उनके पार्टनर नृपेंद्र त्रिपाठी और मुंशी संजय मौके से भागने में सफल रहे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों और फरार नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध खुखुंदू थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 और आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। छापेमारी टीम में आबकारी निरीक्षक सदर सुधीर कुमार सिंह, आबकारी कर्मी पंकज चौधरी, रीता वर्मा, योगेश कुमार, राकेश वर्मा शामिल थे। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आनंद राव, कांस्टेबल चंदन गहलोत, चंदन वर्मा और विनोद यादव भी मौजूद रहे। जिला आबकारी अधिकारी सुरेश चंद्र मिश्र ने बताया कि जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इसके पूर्ण उन्मूलन तक कार्रवाई की जाती रहेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *