Wimbledon 2026 Djokovic Equals Federer Wimbledon Record; Sabalenka-Osaka Clash Next

  • Hindi News
  • Sports
  • Wimbledon 2026 Djokovic Equals Federer Wimbledon Record; Sabalenka Osaka Clash Next

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नोवाक जोकोविच ने विंबलडन में रोजर फेडरर के सबसे ज्यादा मेंस सिंगल्स मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी ने फ्रांस के आर्थर रिंडरकनेच को हराकर ऑल इंग्लैंड क्लब में अपनी 105वीं जीत दर्ज की। विंबलडन के इतिहास में अब सिर्फ मार्टिना नवरातिलोवा 120 जीत के साथ उनसे आगे हैं।

वहीं महिला वर्ग में आर्यना सबालेंका और नाओमी ओसाका चौथे दौर में आमने-सामने होंगी।

जोकोविच ने चार सेट में जीता मुकाबला

39 साल के जोकोविच ने 25वीं वरीयता प्राप्त आर्थर रिंडरकनेच को 7-5, 6-4, 1-6, 7-6 (7-4) से हराया। उन्होंने पहले दो सेट अपने नाम किए, लेकिन रिंडरकनेच ने तीसरा सेट 6-1 से जीतकर मुकाबले में वापसी की। चौथा सेट टाईब्रेकर तक पहुंचा, जहां जोकोविच ने जीत दर्ज की।

आखिरी पॉइंट पर डाइव लगाकर जीता मैच

करीब तीन घंटे चले मुकाबले के अंतिम पॉइंट पर रिंडरकनेच के ड्रॉप शॉट को बचाने के लिए जोकोविच ने डाइव लगाई। दोनों खिलाड़ी कोर्ट पर गिर पड़े, लेकिन जोकोविच ने पॉइंट जीत लिया। उनकी जीत के बाद सेंटर कोर्ट पर मौजूद दर्शक खड़े होकर तालियां बजाते नजर आए।

जोकोविच ने आर्थर रिंडरकनेच को 7-5, 6-4, 1-6, 7-6 (7-4) से हराया।

जोकोविच ने आर्थर रिंडरकनेच को 7-5, 6-4, 1-6, 7-6 (7-4) से हराया।

फेडरर को लेकर किया मजाक

रिकॉर्ड की बराबरी के बाद जोकोविच ने हंसते हुए कहा, ‘ मैं रोजर के साथ 106वें मैच का प्रस्ताव रखता हूं। जो जीतेगा, रिकॉर्ड उसी का होगा।’

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कोर्ट पर इतिहास का हिस्सा बनना उनके बचपन के सपनों में शामिल था।

सिनर ने भी चौथे दौर में बनाई जगह

डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी जानिक सिनर ने अमेरिका के जेनसन ब्रूक्सबी को 6-4, 6-3, 6-4 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई। पहले सेट में शुरुआती बढ़त लेने के बाद सिनर ने पूरे मैच में नियंत्रण बनाए रखा। तीसरे सेट में ब्रूक्सबी ने उनकी सर्विस तोड़ी, लेकिन सिनर ने तुरंत वापसी करते हुए सीधे सेटों में मुकाबला खत्म किया।

अब चौथे दौर में सिनर का सामना जापान के क्वालिफायर शिनतारो मोचिजुकी से होगा। मैच के बाद उन्होंने कहा, “मैंने उनके खिलाफ पहले कभी नहीं खेला है। चौथे दौर में पहुंचने वाला हर खिलाड़ी मजबूत होता है। फिलहाल मेरा पूरा ध्यान रिकवरी और अगले मुकाबले की तैयारी पर है।”

सबालेंका और ओसाका आमने-सामने

महिला सिंगल्स में दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने लातविया की येलेना ओस्टापेंको को 6-4, 6-4 से हराकर चौथे दौर में जगह बनाई। सेंटर कोर्ट पर खेले गए मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच आक्रामक खेल देखने को मिला। सबालेंका ने पहले सेट में 111 मील प्रति घंटे की रफ्तार से ऐस लगाकर बढ़त बनाई और फिर मैच अपने नाम कर लिया।

आर्यना सबालेंका ने लातविया की येलेना ओस्टापेंको को 6-4, 6-4 से हराया।

आर्यना सबालेंका ने लातविया की येलेना ओस्टापेंको को 6-4, 6-4 से हराया।

पहली बार विंबलडन के अंतिम-16 में पहुंचीं ओसाका

चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका ने दारिया कसात्किना को सिर्फ 65 मिनट में 6-1, 6-3 से हराकर पहली बार विंबलडन के चौथे दौर में जगह बनाई। अब उनका मुकाबला सबालेंका से होगा। दोनों के बीच अब तक पांच मैच खेले गए हैं, जिनमें चार बार सबालेंका ने जीत हासिल की है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *