तथाकथित पत्रकार पर नाबालिग से दुष्कर्म का केस दर्ज:सीतापुर में पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर, घटना लखनऊ की होने के कारण हसनगंज थाने को ट्रांसफर


खुद को पत्रकार बताने वाले एक तथाकथित पत्रकार के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सीतापुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के बाद मामला लखनऊ कमिश्नरेट के हसनगंज थाने को स्थानांतरित कर दिया है, क्योंकि कथित घटना लखनऊ में हुई बताई गई है। अब मामले की विवेचना हसनगंज पुलिस करेगी।
रिश्तेदारी का फायदा उठाकर वारदात का आरोप पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी रंजीत सिंह राठौर जो खुद को पत्रकार बताता है, परिचित होने के कारण लखनऊ स्थित रिश्तेदार के घर पहुंचा। आरोप है कि वह अपने साथ आम का शेक लेकर आया, जिसमें पहले से नशीला पदार्थ मिलाया गया था। शेक पीने के बाद नाबालिग और घर में मौजूद एक महिला बेहोश हो गईं।
बेहोशी का फायदा उठाकर दुष्कर्म करने का आरोप शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों के अचेत होने के बाद आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। कुछ समय बाद परिजनों के पहुंचने पर दोनों बेसुध हालत में मिले, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना पूरी तरह सुनियोजित थी।
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज, जांच लखनऊ पुलिस को सौंपी गई पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सीतापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जांच में सामने आया कि कथित घटना लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र की है। इसके बाद विधिक प्रक्रिया के तहत विवेचना लखनऊ कमिश्नरेट के हसनगंज थाने को स्थानांतरित कर दी गई है।
हसनगंज पुलिस अब मामले में मेडिकल रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य, घटनास्थल से जुड़े प्रमाण और संबंधित लोगों के बयान दर्ज करेगी। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *