UP TET परीक्षा:मथुरा में पहले दिन 1702 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, परीक्षा देकर आए अभ्यर्थी बोले मनोविज्ञान ने उलझाया,हिंदी और संस्कृत रही आसान


उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा UP TET की पहले दिन की परीक्षा मथुरा में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। यहां पहले दिन 15 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में 10984 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे जबकि 1702 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। केंद्र से बाहर करते रहे अभ्यर्थी प्रश्न पत्र की चर्चा पहले दिन की परीक्षा देकर सेंटर से बाहर आए अभ्यर्थी प्रश्न पत्र को लेकर चर्चा करते नजर आए। किसी के चेहरे पर मुस्कान थी तो कोई चिंतित नजर आया। ज्यादातर अभ्यर्थियों ने कहा कि प्रश्न आसान थे विशेषकर हिंदी और संस्कृत के। हालांकि कुछ ने कहा मनोविज्ञान में आए प्रश्नों ने जरूर उलझाया। परीक्षा के लिए सुबह से ही अभ्यर्थी सेंटरों पर पहुंच गए। 15 सेंटर पर हुई परीक्षा मथुरा में UP TET की परीक्षा के लिए 15 सेंटर बनाए गए हैं। यहां पहले दिन हुई परीक्षा से पहले ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासन की निगरानी और पुलिस की मुस्तैदी से पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई। सेंटर पर अभ्यर्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद ही एंट्री दी गई। मेटल डिटेक्टर से चेकिंग करने के बाद बायो मैट्रिक चैकिंग भी की गई। महिला अभ्यर्थियों के बाल खुलवाए गए तो पुरुष अभ्यर्थियों के जूते सेंटर से बाहर ही उतरवा दिए। पहली पाली में 887 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित UP TET की परीक्षा में पहले दिन की पहली पाली में 6343 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 5456 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे जबकि 887 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी 6343 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। यहां दूसरी पाली में 5528 अभ्यर्थी पहुंचे जबकि 815 अनुपस्थित रहे।परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए 15 सेक्टर और 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *