![]()
सोनभद्र के अनपरा में एक महिला और उसकी आठ माह की बेटी तेज बहाव वाले प्राकृतिक नाले में बह गईं। घटना के बाद बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि मां की तलाश अभी भी जारी है। यह हादसा भारी बारिश के बाद हुआ। अनपरा थाना क्षेत्र के औढ़ी मोड़ स्थित एमटीसी कैंप निवासी 27 वर्षीय सविता अपनी आठ माह की बेटी जिया के साथ शौच के लिए घर से निकली थी। रात में हुई तेज बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव काफी तेज था। सविता के पति ने रात भर उनकी तलाश की। सुबह करीब 8 बजे बच्ची जिया का शव दामिनी गेस्ट हाउस के सामने नाले में पुल से फंसा मिला। यह स्थान घटना स्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर है। महिला सविता की साड़ी भी नाले के बहाव में आगे मिली है। प्रभारी निरीक्षक अनपरा ने बताया कि पुलिस, प्रशासन और ग्रामीण लापता महिला की तलाश में जुटे हुए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।
Source link
गोद में बच्ची लेकर नाले में बही मां:सोनभद्र में तेज बारिश से उफनाया नाला, तीन किमी दूर मासूम का शव मिला