8 हजार से अधिक प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद:बहराइच में दवा व्यवसाई के गोदाम पर औषधि विभाग की छापेमारी


बहराइच जिले के दरगाह थाना क्षेत्र में औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक दवा व्यवसायी के गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद की गई। टीम ने बरामद सिरप को जब्त कर दवा व्यवसायी के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण को सूचना मिली थी कि दरगाह थाना क्षेत्र स्थित शिवांश मेडिकल एजेंसी के गोदाम में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप छिपाकर रखी गई है। इस सूचना पर उन्होंने बुधवार देर रात करीब दस बजे थाना दरगाह और रूपईडीहा पुलिस के साथ मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान गोदाम से 67 पेटी कोडीन कफ सिरप बरामद हुई, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई देर रात करीब एक बजे तक चली। औषधि निरीक्षक ने बताया कि कुल 8140 बोतल कोडीन कफ सिरप मिली है। इस संबंध में दरगाह थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बरामद सामान को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि दो दिन पहले भी भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपईडीहा इलाके में बड़ी मात्रा में कोडीन सिरप बरामद हुई थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *