![]()
लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में दो साल पहले हुई महिला की हत्या के मामले में एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा हुई है। घटना के दौरान गाजीपुर थाने के इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने 25 दिन में विवेचना पूरी करके रिपोर्ट लगा दी थी। जिसके आधार पर कोर्ट ने फैसला सुनाया। क्या था मामला एफ. एम अर्पाटमेंट गाजीपुर निवासी वसीम खान की पत्नी नफीसा फातिमा की हत्या हो गई थी। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत 5 जुलाई 2023 को समय लगभग दोपहर 1 बजे अज्ञात नंबर से फोन आया। जिसने बोला आपको ड्राईवर की आवशयक्ता है, आपका नम्बर सरवन ने दिया है। सरवन पहले घर में काम कर चुका था इसलिए उसकी बात पर हाँ कह दिया। जिसके बाद उसने मिलने के लिए पलिटेक्निक चौराहे पर बुलाया। जब वहाँ पहुंचकर फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद घर लौट रहा था तभी लालपैथ लैब से फोन आया कि फ्लैट पर खड़ा हूँ और कई बार बेल बजा रहा हूँ लेकिन कोई दरवाजा नहीं खोल रहा है। जिसके बाद पत्नी को फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। एक बार फिर से लैब टेक्निशियन का फोन आया कि आपके घर से 3 (तीन) लोग निकले है। सूचना पर जल्दी से घर पहुंचा तो पाया कि घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त तथा बिखरा पड़ा था। काफी जेवरात और नगदी गायब थी। मेरी पत्नी किंचन के स्टोर रूम में बेसुध पड़ी थी। इस पुलिस और एम्बुलेंस को भी फोन किया। उनके आने पर पत्नी को राम मनोहर लोहिया हस्पताल लेकर भागा। जहाँ डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पूर्व ड्राइवर सरैया फैजाबाद निवासी जितेंद्र पर संदेह जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया 19 जून 2023 को छुट्टी लेकर चला गया था। जिसके बाद वह वापस नहीं आया। जाते वक्त एडवांस पैसे मांग रहा था जिसकी वजह से काफी कहासुनी हुई। जिसपर उसने मुझे देख लेने की धमकी दी थी।
मामले की विवेचना मौजूद इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह को मिली। सुनील कुमार सिंह ने विवेचना पूरी करके तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और 25 दिन में चार्जशीट फाइल कर दी। जिसके आधार पर कोर्ट ने जितेंद्र को उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही अन्य अलग-अलग धाराओं में भी सजा मिली है।
Source link
हत्या के 2 साल बाद मुख्य आरोपी को उम्र कैद:लखनऊ में 25 दिन में आरोप पत्र दाखिल हुआ था, 2 को पहले ही हो चुकी है सजा