![]()
प्रतापगढ़ में चर्चित जीजा हत्याकांड के दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जेठवारा थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे आरोपी को मौके से दबोच लिया गया। दोनों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। जेठवारा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में जीजा हत्याकांड के दो इनामी आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिए गए। गजराही पुलिया के पास एसएनएस स्कूल के निकट हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी चंदेश उर्फ पिंटू वर्मा के बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसका साथी तेज बहादुर उर्फ तेजे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी दो दिन पहले हुए चर्चित जीजा हत्याकांड में वांछित थे। आरोप है कि अंतरजातीय विवाह से नाराज साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में दोनों आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Source link
25-25 हजार के इनामी दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:प्रतापगढ़ में जीजा हत्याकांड में फरार थे, पैर में गोली लगने से घायल