गोरखपुर में UP TET की परीक्षा आज से:32 केंद्रों पर आयोजित होगी, 3 दिन में 72020 अभ्यर्थी शामिल होंगे


गोरखपुर में UP TET की परीक्षा 2 से 4 जुलाई तक 32 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पहले और दूसरे दिन दो पालियों में जबकि तीसरे दिन 1 पाली में परीक्षा आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। जिले में कुल 72,020 अभ्यर्थियों के लिए की परीक्षा के लिए हर केंद्र पर निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार ने परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता से किसी प्रकार का समझौता न करने की बात कही है। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और पीने की पानी, बिजली, शौचालय और बैठने जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। हर केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहेगा
साथ ही एसपी सिटी निमिष पाटील ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील केंद्रों की विशेष निगरानी की जाएगी, जबकि संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई होगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए। डबल लॉक की व्यवस्था
नोडल अधिकारी ने बताया कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए डबल लाक व्यवस्था, सीसी कैमरों से निगरानी, प्रवेश के समय सघन जांच तथा अन्य सभी निर्धारित प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *