![]()
मेरठ में रिटायर्ड सैन्यकर्मी का ATM बदलकर ठग ने 23 हजार रुपये निकाल लिए। यह ठग मदद के बहाने ATM में घुसा था। मेडिकल थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से ठग की तलाश में जुटी है। मंगलपांडेय नगर सेक्टर एक निवासी विजेंद्र पाल सिंह पुत्र अतर सिंह ने बताया कि वह 22 जून को ATM से पैसे निकालने के लिए घर से निकले। एक के बाद एक कई ATM पर ट्राई किया लेकिन रुपये नहीं निकले। इसके बाद वह सीधे अपने बैंक पहुंच गए। यहां मोबाइल पर आए मैसेज पढ़कर वह दंग रह गए। पता चला कि उनके खाते से किसी ने तीन बारी में 23 हजार रुपये निकाल लिए हैं। उन्होंने साइबर ठगी की प्रक्रिया को फॉलो किया और तहरीर दे दी। एक के बाद एक कई ATM बदले
विजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले मंगलपांडेय नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ATM से निकासी का प्रयास किया। इसके बाद वह कोटक महिंद्रा यूनिवर्सिटी रोड और फिर मंगल पांडेय नगर के IDFC फर्स्ट बैंक में प्रयास किया लेकिन नकदी नहीं निकली। मदद के बहाने अंदर घुसा साइबर ठग
विजेंद्र ने बताया कि जब वह IDFC फर्स्ट बैंक में थे तो एक व्यक्ति मदद करने के बहाने अंदर आया। उस व्यक्ति ने उनका ATM लिया और मशीन में लगाया। अपने सामने ही उनसे पासवर्ड भी डलवा लिया। इसके बाद यह कहकर ATM लौटा दिया कि वह खराब है। वह वहां से सीधे बैंक आ गए, तब तक खाते से तीन बार में 23000 रुपये निकल चुके थे। जांच की तो पता चला बदला है ATM
उन्होंने बैंक में शिकायत की तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने सबसे पहले 1930 पर शिकायत करने की सलाह दी। उन्होंने अपने बेटे की मदद से शिकायत कर दी। इसी दौरान मैसेज पर नजर गई तो उस पर दिखाए गए चार अंक और उनके हाथ में मौजूद ATM के आखिरी चार अंक अलग अलग थे। पता चला कि उस व्यक्ति ने जब ATM में उनका कार्ड डाला तो वह बदल दिया था। पासवर्ड वह देख चुका था, इसलिए उनके बाहर निकलने के बाद उसने तीन बार में रुपये निकाल लिए। मेडिकल थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट
इस मामले में 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई। साइबर एक्सपर्ट ने खाता सीज करा दिया और आगे की प्रक्रिया पर काम शुरु कर दिया। 29 जून को मामले की रिपोर्ट मेडिकल थाने पहुंच गई। मामला पांच लाख रुपये से कम की ठगी का था, इसलिए मेडिकल थाने में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।
Source link
रिटायर्ड सैन्यकर्मी का ATM बदलकर 23 हजार रुपये निकाले:मदद के बहाने ठग ने ATM बदलकर वारदात की, मेडिकल थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट