आशीष | बागपत2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बागपत के कस्बा टटीरी में दबंगई का मामला सामने आया है। एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसे कार से टक्कर मारने का प्रयास किया गया और विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
पीड़ित के भाई ने कोतवाली बागपत में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे हमलावर पीड़ित पर हमला कर रहे हैं और आसपास के लोगों ने घायल को आरोपियों से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया।

कस्बा टटीरी निवासी राजीव कश्यप के अनुसार, उनका भाई कर्मवीर उर्फ भीम काम से घर लौट रहा था। आरोप है कि एक कार सवार ने उसे टक्कर मारने की कोशिश की। जब कर्मवीर ने इसका विरोध किया, तो कार चालक ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
इसके बाद कार सवार युवक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर कर्मवीर के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राजीव कश्यप ने बुधवार को कोतवाली बागपत पहुंचकर आरोपित कार सवार और उसके साथियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है।
टटीरी पुलिस चौकी प्रभारी सीमा सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
