![]()
कन्नौज में पुलिस अधीक्षक बिनोद कुमार ने देर रात 14 पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर कर दिए। जिनमें से 6 इंस्पेक्टर और 6 दरोगा हैं। जबकि दो दरोगाओं का गैर जनपद ट्रांसफर हो गया। सौरिख थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर जयंती प्रसाद गंगवार को पुलिस लाइन भेज दिया गया, जबकि उनकी जगह एसआई नागेंद्र सिंह को सौरिख का चार्ज दिया गया। परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी इंस्पेक्टर रंजना पांडेय को तालग्राम थाना प्रभारी बनाया गया, जबकि तालग्राम थाना प्रभारी रहे एसआई विनय शर्मा को गुरसहायगंज का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया। गुरसहायगंज कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह को साइबर थाने भेजा गया। कन्नौज कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक राधेश्याम को एएचटी थाना प्रभारी बनाया गया। थानाध्यक्ष विशुनगढ़ भागमल को सकरावा थानाध्यक्ष बनाया, जबकि रिट सेल से एसआई शशिकांत कनौजिया को विशुनगढ़ थानाध्यक्ष बनाया गया। मझपुर्वा चौकी इंचार्ज विनोद कुमार कश्यप को इन्दरगढ़ थानाध्यक्ष बनाया। पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर राम अवतार को अपराध शाखा भेजा गया। पुलिस लाइन से निरीक्षक सुरजीत सिंह को सदर कोतवाली में अतिरिक्त निरीक्षक और एसआई कृष्ण कुमार यादव को पुलिस लाइन से मझपुर्वा चौकी इंचार्ज बनाया गया। इसके अलावा इन्दरगढ़ थानाध्यक्ष रहीं एसआई नीलम सिंह और सकरावा थानाध्यक्ष रहे आलोक कुमार सिंह का गैर जनपद ट्रांसफर हो गया। उनकी जगह रिक्त होने पर नए थानाध्यक्ष की तैनाती कर दी गई।
Source link
इंस्पेक्टर को भेजा पुलिसलाइन, दरोगा को थाने का चार्ज:कन्नौज में देर रात एसपी ने 6 इंस्पेक्टर और 6 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले