![]()
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) 2027 विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ मिलकर लड़ेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर रामकुमार राणा ने मंगलवार को लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश मीडिया क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में यह घोषणा की। पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता ए.के वाजपेयी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा पूरे उत्तर प्रदेश का व्यापक दौरा करेंगे। उनका उद्देश्य गठबंधन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना होगा। मजबूत जनसमर्थन दिलाने का प्रयास किया जाएगा वाजपेयी ने दावा किया कि बिहार और अन्य राज्यों में मिली सफलता की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी एनडीए को मजबूत जनसमर्थन दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी 20 सूत्रीय कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाएगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पृथ्वीराज यादव ने संगठन की आगामी चुनाव के लिए पूरी तैयारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन धर्म का पूरी निष्ठा से पालन किया जाएगा और शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे। उत्तर प्रदेश प्रांतीय कमेटी का विस्तार इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर रामकुमार राणा ने उत्तर प्रदेश प्रांतीय कमेटी के विस्तार की घोषणा की। उन्होंने अरुण चौधरी और अंकित यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष, हरेन्द्र सिंह को प्रदेश सचिव तथा अजय कुमार सिंह को पश्चिम उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की जानकारी दी।
Source link
राष्ट्रीय लोक मोर्चा NDA के साथ लड़ेगा 2027 विस चुनाव:लखनऊ में पार्टी ने रणनीति गिनाई, उत्तर प्रदेश प्रांतीय कमेटी का विस्तार