वाराणसी में 7°C तापमान में आई गिरावट:उमसभरी गर्मी से नहीं मिल रही राहत, मौसम वैज्ञानिक बोले- अगले 24-48 घंटे के बीच मानसून की होगी एंट्री


पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे के भीतर मानसून के पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की प्रबल संभावना है। हालांकि पिछले तीन-चार दिनों से मानसून बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा पर ठहरा हुआ है, जिसके चलते वाराणसी समेत आसपास के जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई है। कुछ जिलों में प्री मानसून की बारिश भी हो रही। आज वाराणसी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार महज 5 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि 58 प्रतिशत नमी के कारण दिनभर उमस का असर बना रहा। बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं होने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। तीन दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने 30 जून से 2 जुलाई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी चेतावनी दी गई है। इसके बाद 3 से 5 जुलाई तक यलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। इस अवधि में मध्यम बारिश के साथ 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। किसानों के लिए राहत भी, चिंता भी लखनऊ के कृषि विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह का कहना है कि जून के शुरुआती दिनों में होने वाली बारिश खरीफ सीजन की खेती के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। समय पर मानसून सक्रिय नहीं होने से लौकी, करेला, तोरई, भिंडी, ग्वार फली जैसी सब्जियों के साथ अरहर, मक्का और बाजरा जैसी प्रमुख खरीफ फसलों की बुआई प्रभावित हो सकती है। यदि मानसून और विलंब से पहुंचा तो उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *