DDU की प्रवेश परीक्षाएं आज से:पहले दिन डीफार्मा, एमएससी कृषि और बीफार्मा की परीक्षा होगी


दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षाएं तीन पालियों में होंगी। जिसको लेकर कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने संबंधित अधिकारियों को बिल्डिंग की साफ सफाई, पानी सप्लाई और बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश दिए। एडमिशन सेल के डायरेक्टर प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि पहले दिन पहली पाली में 9 बजे से डी फार्मा की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में दोपहर 12 बजे से एमएससी कृषि और तीसरी पाली में 3 बजे से बी फार्मा की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित होंगी। अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि वे प्रवेश पत्र पर अंकित निर्देशों का पालन करें। परीक्षा में जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
विश्वविद्यालय चीफ प्रॉक्टर की ओर से सभी परीक्षार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वि०वि० के मुख्य द्वार के बगल में बने साईकिल स्टैण्ड में अपने वाहन को पार्किंग करके ही परीक्षा केन्द्र तक जायें। परीक्षा में अपने साथ किसी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान, बैग, मोबाईल, स्मार्ट घड़ी या अन्य सामान लेकर जाना पूरी तरह बैन है। चोरी से इन सामानों को लाए जाने के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि नियंता कार्यालय के प्रापर्टी काउन्टर पर बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को अपना मोबाईल, बैग जमा करने के बाद ही परीक्षा केंद्रों में एंट्री मिलेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *