![]()
लखनऊ में सोमवार को नव भारतीय किसान संगठन के बैनर तले विरोध प्रदर्शन। किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शहीद स्मारक से मंडलायुक्त कार्यालय तक विरोध मार्च निकालकर घेराव और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए जल्द कार्रवाई की मांग किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि सरकार और प्रशासन किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए। किसान इस देश में अन्नदाता है मगर अपने अधिकारों को लेकर जन्नत संघर्ष करता है। जिम्मेदार अधिकारी लगातार नजरअंदाज करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसान विधानसभा का घेराव कर महाआंदोलन शुरू करेंगे। प्रदर्शनकारी किसानों ने 400 यूनिट तक मुफ्त बिजली और 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। इसके साथ ही किसानों का संपूर्ण कृषि ऋण माफ करने , गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। संगठन ने विधवा पेंशन बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग भी रखी। वहीं बक्शी का तालाब क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जों की जांच कर कार्रवाई, अवैध खनन और भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई के साथ पहाड़पुर स्थित ग्लूकोज फैक्ट्री से प्रदूषण फैलाने के आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग किया। किसानों ने आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा बक्शी का तालाब महिला थाने को नए भवन में स्थानांतरित करने, छठे मील स्थित निजी सब्जी मंडी को सरकारी भूमि खाली कराकर स्थानांतरित करने साथ ही मुख्यमंत्री से किसान संगठन के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराने की भी मांग किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
Source link
लखनऊ में किसानों ने मंडलायुक्त कार्यालय घेरा:10 सूत्री मांग पत्र सौंपा, 400 यूनिट तक मुफ्त बिजली और विधवा पेंशन बढ़ाने की मांग