इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी छिपाकर बनाए संबंध:धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया; पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी युवक गिरफ्तार


राजधानी के अमीनाबाद थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर शादी की बात छिपाकर शारीरिक संबंध बनाने, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने, मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को पीड़िता ने अमीनाबाद थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि साहिल हुसैन निवासी सुतरखाना, मकबूलगंज ने उससे अपनी शादीशुदा होने की बात छिपाई और झूठे विश्वास में रखकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर मारपीट और गाली-गलौज भी की गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 115(2), 352 तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धारा 3/5(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ में इंस्टाग्राम पर दोस्ती होने की बात स्वीकार पुलिस ने आरोपी साहिल हुसैन (21) को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसकी पीड़िता से पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने कृत्य पर माफी भी मांगी। इसके बाद शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे उसे विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *