सोनभद्र में अज्ञात वाहन की टक्कर:बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल


सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी पुल के समीप बेलन नदी पुल के पास शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और वही घायल का इलाज अस्पताल मे जारी है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नरोखर गांव निवासी मुन्ना (48) अपने साथी खचार गांव निवासी बबुन्दर (50) के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मुन्ना को मृत घोषित कर दिया, जबकि बबुन्दर का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। प्रारंभिक जांच में किसी भारी वाहन की टक्कर की आशंका जताई जा रही है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाल रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *