भाजपा प्रदेश संगठन में महिलाओं का कद घटा:पूर्व में सुनीता दयाल प्रदेश संगठन में रहीं, अब युवा नेताओं को जिम्मेदारी


भाजपा ने एक दिन पहले जो प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की है। उसमें गाजियाबाद में महिला का कद घट गया है। गाजियाबाद और लोनी से जुड़े 4 नेताओं को पदाधिकारियों में शामिल किया गया। लेकिन किसी भी महिला का नाम शाामिल नहीं है। पूर्व में सुनीता दयाल प्रदेश संगठन में रहीं हैं, सुनीता दयाल इस समय से गाजियाबाद की भाजपा से मेयर भी हैं। उपाध्यक्ष पद पर भी किसी को जिम्मेदारी नहीं मिली, ऐसे में माना जा रहा है कि बड़े और महत्वपूर्ण पदों पर गाजियाबाद को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। गाजियाबाद में 2 संगठन गाजियाबाद में महानगर और जिला स्तर पर इस समय 2 संगठन काम कर रहे हैं। पार्टी ने दोनों संगठनों से 2-2 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए चयन किया है। महानगर संगठन में अंकुर शर्मा यतेंद्र शर्मा को जिम्मेदारी मिली है। जबकि जिला संगठन से प्रमेंद्र जांगड़ा और बसंत त्यागी को जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले दोनों संगठनों में पर्व में एक एक नेता को जिम्मेदारी थी। इस बाद गाजियाबाद से किसी भी महिला का नाम शामिल नहीं है। सामान्य वर्ग से 3 नेताओं को जिम्मेदारी गाजियाबाद से सामान्य वर्ग में 3 नेताओं को जिम्मेदारी मिली है।इनमें बसंत त्यागी, यतेंद्र शर्मा और अंकुर शर्मा शामिल हैं। बसंत त्यागी लंबे समय से भाजपा में सक्रिय हैं उनकी पत्नी ममता त्यागी भी जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। त्यागी समाज को साधने के लिए अब भाजपा ने बसंत त्यागी को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी है। अंकुर शर्मा और यतेंद्र शर्मा भी मंत्री बने हैं। प्रमेंद्र जांगड़ा विश्वकर्मा को भी प्रदेश संगठन में मंत्री बनाया है। बड़े पदों पर निराशा गाजियाबाद में बड़े पदों पर भी निराशा मिला ही है। जहां क्षेत्रीय अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष और महामंत्री के पदों में गाजियाबाद से किसी भी बड़े नेता का नाम शामिल रहीं है। जबकि गाजियाबाद भाजपा का गढ़ है। गाजियाबाद की पांचों विधानसभा पर भाजपा का कब्जा है। गाजियाबाद सांसद भाजपा से ही हैं। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा भी गाजियबााद की साहिबाबाद से विधायक हैं। वहीं किसी भी पद पर महिलाओं को जिम्मेदारी नहीं मिली है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *