सोनभद्र में दो डिजिटल लाइब्रेरी सील:अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर प्रशासन ने की कार्रवाई


सोनभद्र के घोरावल में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर प्रशासन ने दो डिजिटल लाइब्रेरी को सील कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार की देर शाम को की गई। नायब तहसीलदार घोरावल, थाना घोरावल पुलिस और फायर सर्विस टीम ने संयुक्त रूप से निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान घोरावल क्षेत्र में संचालित विभिन्न कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरियों और शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन संसाधनों और अन्य निर्धारित मानकों की जांच की गई। जांच में ‘सक्सेस डिजिटल लाइब्रेरी एंड बुक स्टेशनरी’ (वार्ड नंबर-02, कस्बा घोरावल) और ‘कान्हा डिजिटल लाइब्रेरी’ (कस्बा घोरावल) निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। इन संस्थानों में सुरक्षा से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं में गंभीर कमियां पाई गईं। कमियां पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों डिजिटल लाइब्रेरी को सील कर दिया। अग्निशमन अधिकारी करन यादव ने बताया कि घोरावल नगर में गुरुवार की शाम को पांच लाइब्रेरी और कोचिंग की जांच की गई। दो को सील किया गया और तीन को नोटिस जारी की गई है। करन यादव ने कहा कि अभियान विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *