![]()
शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मेहताब उर्फ बेचैन को मार गिराया। यह मुठभेड़ दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कांधला क्षेत्र के गांव खंदावली के पास हुई, जब बदमाश एक किसान से लूटपाट कर फरार हो रहे थे। मृतक बदमाश मेहताब उर्फ बेचैन कैराना का निवासी था और वर्तमान में सहारनपुर में रह रहा था। उस पर 34 मुकदमे दर्ज थे और वह पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी मुकीम काला गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। वह अपराधी इनाम धुरी कैराना के शातिर बदमाश का चाचा का बेटा भी था। पुलिस के अनुसार, दो बदमाश एक किसान से लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे थे। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक बदमाश को मार गिराया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से एक कार्बाइन, एक पिस्टल, कई जिंदा कारतूस, खोखे और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई हैं। मेहताब उर्फ बेचैन शामली जनपद में लूट, हत्या, अपहरण और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में वांछित था। वही आज किसान से लूट कर भाग रहे बदमाश मेहताब उर्फ बेचैन को पुलिस ने संयुक्त एनकाउंटर में मार गिराया। मृतक बदमाश पर पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया की 34 मुकदमे दर्ज थे पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मौके से एक 9 एमएम की एक कार्बाइन, एक पिस्टल कई जिंदा कारतूस ओर आधा दर्जन से ज्यादा धोखे और एक बाइक बरामद की है।वही इस मामले में पुलिस अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में एक किसान लूट कर फरार हो रहे बदमाश को पुलिस ने जहां घिराबंदी करते हुए पकड़ने का प्रयास किया था वही जवाबी फायरिंग में पुलिस ने भी गोलियां चलाई जिसमें पुलिस की गोली लगने से मेहताब उप बेचैन घायल हुआ है और उपचार के लिए जाते वक्त उसकी मौत हो गई । म्रतक बदमाश पर 50000 का इनाम घोषित था।मेहताब उप बेचैन पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी मुकीम काला गैंग का सक्रिय सदस्य था पुलिस ने मौके से एक कार्बाइन एक पिस्टल जिंदा कारतूस एक बाइक आदि कई चीजे बरामद की है।आरोपी मूलतः कैराना कस्बे का रहने वाला है और करीब 2017 से सहारनपुर जनपद में रह रहा था एनकाउंटर के दौरान पुलिस से को चकमा देकर मृतक का एक आरोपी पर साथी फरार होने में कामयाब रहा पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। मुठभेड़ की 4 तस्वीरें देखिए-
Source link
शामली में 50 हजार का इनामी लुटेरा एनकाउंटर में ढेर:साथी फरार, किसान से लूट कर भाग रहे थे, महिला सिपाही से भी की थी लूट