![]()
यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर 2:15 बजे बड़ा हादसा हो गया। अलीगंज इलाके में हुए अग्निकांड में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर कोचिंग के स्टूडेंट हैं। अग लगने के बाद छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया और मदद के लिए चीखते-चिल्लाते रहे। एक छात्र तो पहले फ्लोर से कूद गया। धुएं, आग और चीखों के बीच 10 फायर ब्रिगेड फंसे लोगों को बचाने और आग बुझाने में जुटी रहीं। रेस्क्यू करने के लिए SDRF और NDRF भी मौके पर हैं। आग इतनी भीषण है कि फायरकर्मियों को अंदर पंसे लोगों को निकालने के लिए बिल्डिंग की पीछे की दीवार को काटना पड़ा। आग बुझाने के लिए हाइड्रोलिक मशीनों से पानी डाला गया। फिर एक-एक करके शवों को बाहर निकाला गया। एक युवक को बाहर निकाला तो वह फूट-फूटकर रोने लगा। जिनके बच्चे अंदर फंसे थे, उनके घरवाले कोचिंग के बार दहाड़े मारकर रोते रहे। उन्हें देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की भी आंखों से आंसू छलक आए। तस्वीरों में देखिए आग की भयावहता, लोगों की जिंदगी बचाने की जद्दोजहद और रेस्क्यू ऑपरेशन… पहले आग की भयावहता की 2 तस्वीरें… अब देखिए जिंदगी बचाने की जद्दोजहद… अब देखिए फायर विभाग का रेस्क्यू… घरवाले फूट-फूटकर रोते रहे, डिप्टी सीएम भी रो पड़े…
Source link
लखनऊ अग्निकांड- आग से बचने के लिए बाथरूम में छिपे:लाशें देखकर डिप्टी सीएम रो पड़े; 15 तस्वीरों में देखिए हादसा