अलीगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, मौत:3 किलोमीटर तक बाइक को घसीटते हुए ले गया, रगड़ से लगी आग


​अलीगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक वाले को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ने ट्रक रोकने के बजाय रफ्तार और बढ़ा दी। बाइक ट्रक के नीचे फंस चुकी थी । ट्रक ड्राइवर करीब 3 किलोमीटर तक बाइक को घसीटता हुआ ले गया। शव क्षत-विक्षत हो गए गए। हाईवे पर रगड़ की वजह से बाइक में भीषण आग लग गई। वह पूरी तरह जल गई। ट्रक ड्राइवर गाड़ी को लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर लोग बाइक खड़ी कर वीडियो बनाने लगे। जिससे वहां पर जाम लग गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसके बाद मडराक और सासनी गेट पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों से घटना की जानकारी ली। उसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने पुलिस पर देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए नाराजगी भी जताई। आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने समझाकर शांत कराया। उसके बाद छानबीन में जुट गई। घटना सासनी गेट थाना क्षेत्र में रविवार रात की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला बाइक से 9 बजे रात को काम से निकले थे पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा निवासी मोहम्मद इंतसाब (21) रविवार रात करीब 9 बजे अपनी बाइक से किसी काम के लिए निकले थे। जैसे ही वह मडराक के आगरा कट से होते हुए हाईवे पर दिल्ली की तरफ मुड़े, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इंतसाब की मौके पर ही मौत हो गई। रगड़ लगने के कारण गाड़ी जल गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद उन्हें पता चला। ट्रक वाला बाइक को 3 किलोमीटर दूर तक घसीटते ले गया प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस चुकी थी। ट्रक उसे घसीटता हुआ रोरावर थाना क्षेत्र के गोंडा पुल तक करीब 3 किलोमीटर दूर तक ले गया। रगड़ खाने की वजह से बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक पूरी तरह जल गई। शव क्षत विक्षत हो गए। किसी तरह बाइक ट्रक से निकली तो गाड़ी लेकर ड्राइवर फरार हो गया। दिल्ली-आगरा हाईवे पर लगा जाम इस घटना के बाद से दिल्ली-आगरा हाईवे पर लोग गाड़ियां खड़ी कर वीडियो बनाने लगे। जिससे वहां पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही मडराक और सासनी गेट पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों से घटना की जानकारी ली। जाम खुलवाया। इस दौरान लोगों ने पुलिस के देर से पहुंचने पर नाराजगी भी जताई। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। उसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ​सात भाई-बहनों में 5वें नंबर का था इंतसाब इंतसाब 6 भाइयों और एक बहन के परिवार में 5वें नंबर के थे। वह घर में अकेले कमाने वाले थे। उनकी मौत की सूचना जैसे ही घरवालों को मिली। परिवार के लोग चीखने चिल्लाने लगे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अब हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जा सके। ये खबर भी पढ़ें- झांसी में भाजपा MLC ने मंच पर कुर्सी फेंकी:पीछे जाकर बैठे, जिला पंचायत अध्यक्ष भी नाराज, बोले- सम्मान के लिए ऐसे 10 मंच कुर्बान
झांसी में भाजपा के 2 नेता नाराज हो गए। विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शिक्षक एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी सीटिंग व्यवस्था पर भड़क गए। उन्होंने मंच पर रखी कुर्सी पलट दी और वहां से चले गए। हालांकि कुछ देर बाद लौटे तो मंच पर पीछे जाकर बैठ गए। पढ़ें पूरी खबर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *