यूपी बोर्ड: छप कर आ गाए अंकपत्र और प्रमाणपत्र:जल्द स्कूलों में भेजे जाएंगे, छात्रों को होगा वितरण


यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 के लाखों विद्यार्थियों के मूल अंकपत्र और प्रमाणपत्रों के ऑफलाइन वितरण की तैयारी पूरी कर ली है। ये दस्तावेज बोर्ड के सभी पांच क्षेत्रीय कार्यालयों में उपलब्ध हो गए हैं। इसके साथ ही, कक्षा नौ और 11 के छात्र-छात्राओं के पंजीकरण कार्ड भी स्कूलों को भेजे जा रहे हैं। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने जानकारी दी कि 23 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद, बोर्ड ने पहले डिजिटल अंकपत्र उपलब्ध कराए थे। इस अवधि में विद्यार्थियों को दस्तावेजों में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन का अंतिम अवसर दिया गया था। विद्यालयों से प्राप्त आवेदनों के सत्यापन के बाद, त्रुटिरहित अंकपत्र और प्रमाणपत्र मुद्रित किए गए हैं। इन्हें अब क्षेत्रीय कार्यालयों में भेज दिया गया है। आगामी एक सप्ताह के भीतर, ये सभी पैकेट प्रदेश के सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालयों में पहुंचा दिए जाएंगे। वहां से इन्हें संबंधित विद्यालयों को वितरित किया जाएगा। विद्यार्थी अपने मूल दस्तावेज अपने स्कूल से प्रधानाचार्य द्वारा निर्धारित समयावधि में प्राप्त कर सकेंगे। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि अनुत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं के अंकपत्र भी इसी पैकेट के साथ विद्यालयों में उपलब्ध कराए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि यूपी बोर्ड की इस परीक्षा में 50 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *