![]()
लखनऊ में होर्डिंग वार लगातार जारी है। समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर कैबिनेट मिनिस्टर ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ होर्डिंग लगी। सपा नेता इखलाक अहमद ने होर्डिंग लगवाते हुए निशाना साधा। राजभर कि तस्वीर के साथ लिखा “अरे भाई मेरे विधायक तो खुद सपा का झंडा लगाए घूम रहे है और मैं सपा तोडने की बात कर रहा हूँ जनता पूछेगी तो क्या जवाब दूँगा”। मोहम्मद इखलाक ने कहा कि मंत्री ओम प्रकाश राजभर, मंत्री संजय निषाद और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लगातार बयान दे रहे हैं कि समाजवादी पार्टी टूटने जा रही है। फर्जी और निराधार बयान बाजी करके यह लोग जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। हम ने होर्डिंग के माध्यम से इसी का जवाब दिया है। ओम प्रकाश राजभर के विधायक समाजवादी पार्टी का झंडा लगाकर घूमरहे हैं। वो लोग अखिलेश यादव को अपना नेता मान रहे हैं। और यह कह रहे हैं कि सपा के सांसद इनके संपर्क में है। निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद पहली बार अखिलेश यादव की वजह से सांसद बने और राजनीति में आगे आए। यह अलग बात है बाद में लालच में आकर सरकार का दामन थाम लिया। अगर हम मौर्य जी की बात करें तो उनके संपर्क में स्वयं उनके पार्टी के विधायक नहीं है। हमारे नेता ने तो उन्हें ऑफर दिया था की 100 विधायक लेकर आए और मुख्यमंत्री बन जाए। हम तो उन्हें स्टूल मंत्री से सीएम बनाना चाहते हैं। हम समाजवादी लोग दैनिक भास्कर का धन्यवाद करना चाहते हैं कि स्टिंग करके राजभर और निषाद पार्टी का चेहरा उजागर किया। किस प्रकार उनके नेता करोड़ों रुपए में टिकट के नाम पर जनता का भरोसा बेच रहे हैं। जनता की भावनाओं का सौदा करने वाले हमारी पार्टी को गुमराह न करें।
Source link
लखनऊ में सपा मुख्यालय के बाहर लगी होर्डिंग:राजभर पर साधा निशाना, इखलाक बोले – जिसके विधायक सपा का झंडा लगा रहे वो पार्टी तोड़ने की बात कर रहा है